HTML tutorial

2027 चुनावी सरगर्मी तेज: यमुनोत्री में महिला सीट की चर्चा के बीच जशोदा राणा ने ठोकी दावेदारी |

Pahado Ki Goonj
2027 चुनावी सरगर्मी तेज: यमुनोत्री में महिला सीट की चर्चा के बीच जशोदा राणा ने ठोकी दावेदारी
बड़कोट |
यमुनोत्री विधानसभा में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से राजनीतिक हलचल तेज होती नजर आ रही है। क्षेत्र में संभावित दावेदारों के नाम सामने आने लगे हैं और जनता के बीच सक्रियता बढ़ गई है। गांव-गांव संपर्क, बैठकों और संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से नेता अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने में जुटे हुए हैं।
महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलने की संभावनाओं के बीच महिला दावेदारों की सक्रियता भी बढ़ गई है। इसी क्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा ने खुलकर अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने कहा कि यदि यमुनोत्री सीट महिला आरक्षित होती है तो वह पूरी जिम्मेदारी के साथ चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।
स्वयं को भारतीय जनता पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता बताते हुए जशोदा राणा ने विश्वास जताया कि संगठन उन्हें अवसर देगा। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से क्षेत्रीय समस्याओं—सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पलायन जैसे मुद्दों—पर जनता के साथ खड़ी रही हैं और आगे भी जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी।
इस अवसर पर उनके साथ रमेश रावत, मनमोहन रावत सहित अन्य स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। क्षेत्र में बढ़ती राजनीतिक सक्रियता से यह स्पष्ट है कि 2027 का चुनाव यमुनोत्री में दिलचस्प और मुकाबलेदार होने वाला है।

 

Next Post

बुलेरो वाहन दुर्घटना में चार युवक घायल ।

  बुलेरो वाहन दुर्घटना में चार युवक घायल । उतरकाशी । पुरोला । उत्तरकाशी जनपद के पुरोला क्षेत्र में रविवार रात्रि लगभग 10:45 बजे ग्राम सोन्दाड़ी के पास एक बुलेरो वाहन (UK-07-3400) गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन लाखामंडल से मोरी की ओर जा रहा था। हादसे के […]

You May Like