श्री यमुना महोत्सव के साथ 24 जून से चलाया जाएगा स्वच्छ निर्मल यमुना अभियान :- संदीप राणा ! बड़कोट (मदन पैन्यूली)- उत्तरकाशी जनपद के जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी सन्दीप राणा ने बताया कि यमुना नदी को स्वच्छ व निर्मल बनाने के लिए जानकीचट्टी में 24 व 25जून को श्री यमुना महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव पूर्ण रूप से ‘ यमुना नदी को स्वच्छ एवं पवित्र रखने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा । बड़कोट में यमुनोत्री प्रेस क्लब में पत्रकारों वार्ता करते हुए राणा ने कहा कि 24 जून को यमुना आरती के साथ सायं को कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। 25 जून को यमुना जी के भाई शनि महाराज के मंदिर में पूजा अर्चना के बाद स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ यमुना-निर्मला यमुना कार्यक्रम यमुना नदी के किनारे बसे सभी कस्बों से होकर हरिपुर कालसी तक चलाया जाएगा। राणा ने नगर पालिका सहित सभी लोगों से आग्रह किया कि आस—पास के नालों को स्वच्छ रखें। क्योंकि छोटे—छोटे नाले सीधे यमुना नदी में गिरते हैं। उन्होंने केंद्र में कैबिनेट मंत्री बने डा. रमेश पोखरियाल निशंक को बधाई देते हुए उनसे उत्तरकाशी जनपद एवं यमुना घाटी के विकास को गति देने की अपेक्षा की। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा राणा, सभासद संजय अग्रवाल, पुलमा देवी, विशाल रावत, कमला जुड़ियाल, रविन्द्र पँवार, रामप्रकाश आदि अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
पहाड़ी मुस्लिम आज भी उत्तराखंड की संस्कृति को बचाये है .....
Sat Jun 15 , 2019
https://youtu.be/xQnC8ikBLck Post Views: 596
You May Like
-
श्री गोलू देवता की कहानी
Pahado Ki Goonj October 14, 2018

