HTML tutorial

ज्योतिर्मठ शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज की शीतकालीन चारधाम दर्शन यात्रा उखीमठ से ज्योतिर्मठ पांडुकेश्वर में सम्पन्न जानिए सभी समाचार

Pahado Ki Goonj

ज्योतिर्मठ शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज की शीतकालीन चारधाम दर्शन यात्रा उखीमठ से ज्योतिर्मठ पांडुकेश्वर में सम्पन्न  होने के बाद ज्योतिर्मठ पहुंचने पर जनता ने बैंड बाजा के साथ समस्त बाजार में नाच गाने के साथ हर्षौल्लास होकर जोर दार स्वागत किया । सायंकालीनआरती का आयोजनमें महराज श्री आनंदित दिखाई देरहे हैं।

https://www.facebook.com/share/v/1DHX28uMte/

शंकराचार्य आश्रम में रात्रि आरती होने के बाद जनता को शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज की ओर से हार्दिक बधाई, इससे पहले चमोली से आगे सातों पंत होटल से  अलकनंदा नदी में जाकर मां का पूजन कर जन कल्याण के लिए मां से हार्दिक प्रार्थना की

शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज की यात्रा के आगे नाच गाना कर रहे हैं  6:46 pm] JM Painuli Editor Pahadon: https://www.facebook.com/share/r/17QffwSv8t/

7:15 pm] JM Painuli Editor Pahadon: https://www.facebook.com/share/v/1DJNddHfxW/
, 8:39 pm] JM Painuli Editor Pahadon: https://www.facebook.com/share/v/17nHnJN8YB/
[09/12, 8:44 pm] JM Painuli Editor Pahadon: https://www.facebook.com/share/v/17iv2iNCzm/

आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी और भरोसा दिलाया कि अगले साल की शुरुआत करने पर और भव्य शीत कालीन चारधाम दर्शन यात्रा में स्वागत करेंगे । इससे पहले सम्पादक जीत मणि पैन्यूली ने देश में सनातन धर्म को बढ़ाने के लिए अपने गांव भदूरा प्रतापनगर टिहरी गढ़वाल से लेकर गंगोत्री से दिल्ली तक सद्भावना पद यात्रा का आयोजन को सफल बनाने में महराज श्री के आशीर्वाद से सम्पन्न होने के प्रति आस्वस्थ है। अपने विचार रखे।

(फेसबुक  नीचे  और ऊपर दिखाई दे रही हैं उनको को कापी कर पेस्ट करें)

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid02Hw3LfUfEi3gxVSNoBA9ZwJDxcA3Ui3nvCDi2hBKLHAm6o12ctWN2HZkLERXHpDvXl&id=61554432805736&sfnsn=wiwspwa&mibextid=RUbZ1f

महाराज श्री ने भगतों को प्रसाद वितरण किया। मठ के  कुशल प्रबंधन करने में हमेशा उत्साहित श्री मुकुकंदानंद गिरी महराज ने जनता को  उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए सहयोग कर ने पर  साधुवाद दिया ।

 

देहरादून :- आज दो दिवसीय “सांसद खेल महोत्सव” कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

टिहरी गढ़वाल लोकसभा सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह जी की गरिमामयी उपस्थिति में “सांसद खेल महोत्सव” का दो दिवसीय भव्य आयोजन आज सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।
देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित इस महोत्सव में जनपद भर से आए युवाओं, खिलाड़ियों, कोचों एवं खेलप्रेमियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

सांसद महोदया ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि—
“माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के “खेलो इंडिया फिट इंडिया” अभियान की भावना को जन-जन तक पहुँचाने में ऐसे खेल महोत्सव अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि अनुशासन, एकता, आत्मविश्वास और राष्ट्रभाव से जुड़ी जीवनशैली है।

उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को खेलों के माध्यम से उत्कृष्टता, नेतृत्व, टीमवर्क और सकारात्मक सोच का मार्ग प्राप्त होता है। यह महोत्सव इसी उद्देश्य को समर्पित है कि हमारे युवा स्वस्थ, सक्षम एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदार बनें।

सांसद महोदया ने विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र आवंटित किए और हार्दिक बधाई देते हुए खेल विभाग, आयोजन समिति, स्थानीय प्रशासन एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सका, अंत में उन्होंने कहा लोकसभा
टिहरी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और खेल भावना अद्भुत है। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से खेलों को बढ़ावा देने के लिए हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक श्री खजान दास जी ने सांसद महोदया द्वारा आयोजित “सांसद खेल महोत्सव ” की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलती है तथा स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण को गति मिलती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन हेतु शुभकामनाएँ भी प्रदान कीं।

कार्यक्रम का संचालन श्री विनोद खंडूरी जी द्वारा किया गया, इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री मेहरबान सिंह रावत जी, श्रीमती सुनीता विद्यार्थी जी, जिला खेल अधिकारी, समस्त कोचगण एवं अनेक कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

रजनीश कौंसवाल
(जनसंपर्क अधिकारी)
माला राज्य लक्ष्मी शाह
सांसद, लोकसभा क्षेत्र
टिहरी गढ़वाल,
Mob – 9759297780,
[07/12, 2:13 pm] +91 79061 00399: प्रेस नोट

*डीएम के निर्देश पर जिले के जनसेवा केंद्रों पर छापेमारी जारी; ऋषिकेश में जन सेवा केंद्र पर जिला प्रशासन ने लगाया ताला; किया सील*

*केंद्र पर पाई गई भारी अनियमित; 9 आधार कार्ड; 3 राशन कार्ड; 3 श्रमिक कार्ड; 1 आयुष्मान कार्ड; कई लोगों के पासबुक बरामद; पूछे जाने पर नहीं दे पाए संतोषजनक उत्तर; जिला प्रशासन ने किया सील*

*नागरिकों की सुरक्षा एवं संवेदनशील दस्तावेजों की गोपनीयता से कोई समझौता स्वीकार्य नहीं; ऐसा करने वालों पर होगी विधिक करवाई: डीएम*

देहरादून, दिनांक 07 दिसंबर 2025 (सूवि) जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में जनपद में संचालित विभिन्न जन सेवा केंद्रों पर की जा रही निरीक्षण एवं छापेमारी कार्रवाई के तहत उप जिलाधिकारी ऋषिकेश योगेश मेहर द्वारा ऋषिकेश, वीरपुर खुर्द स्थित पशुलोक क्षेत्र में संचालित कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) आईडी संख्या 144112520013 का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में पाया गया कि सेंटर के बाहर लगे बोर्ड पर सीएचसी संचालक के रूप में विभा नामदेव का नाम अंकित है तथा बोर्ड पर विभा नामदेव एवं आर. नामदेव का मोबाइल नंबर भी प्रदर्शित है, जबकि संचालन की आईडी मनीषा नामदेव के नाम पर पंजीकृत है। यह भी पाया गया कि विभा नामदेव, आर. नामदेव की पुत्री है, जिनका विवाह हो चुका है तथा वर्तमान में वे हरिपुरकलां में निवासरत हैं।

सेंटर से निर्गत प्रमाण पत्रों से संबंधित पंजिका का संधारण नहीं किया गया है। साथ ही, केंद्र पर विभिन्न व्यक्तियों के 9 आधार कार्ड,3 राशन कार्ड, 3 श्रम कार्ड, 1 आयुष्मान कार्ड आदि मूल दस्तावेज बड़ी संख्या में पाए गए। पूछताछ के दौरान विभा नामदेव एवं आर. नामदेव कोई संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत नहीं कर सके, जिससे इन मूल दस्तावेजों के दुरुपयोग की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। निरीक्षण के दौरान बीपीएल सर्वेक्षण 2002 से संबंधित खाली कार्ड भी बरामद हुए, जिनके बारे में भी संचालकों द्वारा कोई उचित स्पष्टीकरण नहीं दिया गया।

उपरोक्त सभी गंभीर अनियमितताओं को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आदेशों के अगले निर्णय तक संबंधित कॉमन सर्विस सेंटर के संचालन पर रोक लगाते हुए केंद्र को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनपद में जन सेवा केंद्रों पर चल रही छापेमारी के संबंध में कहा कि “जन सेवा केंद्र आम नागरिकों को सरकारी सेवाएं सरलता से उपलब्ध कराने के लिए स्थापित किए गए हैं। किसी भी प्रकार की अनियमितता, दस्तावेजों का अनुचित संधारण, मूल दस्तावेजों को बिना कारण अपने पास रखना, या निर्धारित मानकों का पालन न करना गंभीर लापरवाही की श्रेणी में आता है। ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों की सुरक्षा एवं संवेदनशील दस्तावेजों की गोपनीयता से कोई समझौता स्वीकार्य नहीं है।” उन्होंने यह भी कहा कि “जनपद में संचालित जन सेवा केंद्रों की जांच की जाएगी तथा जहां भी अनियमितताएं पाई जाएंगी, तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी।”

—-0—-

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी, देहरादून
[07/12, 6:44 pm] +91 70550 07006: प्रेस विज्ञप्ति ।। प्रकाशनार्थ।।

**खेलों से व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास, सांसद खेल महोत्सव से मिल रहा छुपी प्रतिभाओं को मंच:सांसद डा. नरेश बंसल**

युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने और ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से युवा शक्त्ति का उत्सव सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत सासंद डा. नरेश बंसल के सौजन्य से विकासखण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून जिले मे किया जा रहा है। दो दिवसीय इस खेल आयोजन में बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेलप्रेमी शामिल हुए।

विकासखंड सहसपुर के मिनी स्टेडियम शंकरपुर में आयोजित विकासखंड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 2025 के दूसरे दिन में जनपद के विभिन्न विकास खंड से आए प्रतिभागियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें विकासखंड सहसपुर, विकासखंड विकास नगर,विकासखंड कालसी,विकासखंड रायपुर आदि से लगभग 400 प्रतिभागियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

कार्यक्रम के तहत आयोजित खेलों में जिसमें कबड्डी,खो-खो, वॉलीबॉल,एथलेटिक्स,पिट्टू आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पूरे जोश और प्रतिस्पर्धा के साथ विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर डा. नरेश बंसल ने अपने संदेश मे कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से आयोजित सांसद खेल महोत्सव जैसी पहल ग्रामीण अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और उन्हें राष्ट्रीय मंच देने के लिए एक सशक्त माध्यम है।खेलों से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविष्वास का विकास होता है,जो युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है,साथ ही गाँव-गाँव के उभरते खिलाड़ियों को उचित मंच प्रदान करना है।

डा. नरेश बंसल ने कहा कि अब वह दौर बीत चुका है जब खेलों को समय की बर्बादी समझा जाता था। आज खेल न केवल करियर का एक मजबूत माध्यम बन चुके हैं बल्कि सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का जरिया भी हैं। खेलो-कूदोगे तो न केवल तंदुरुस्त रहोगे, बल्कि अपने उज्जवल भविष्य की राह भी खुद तय कर सकोगे।

डा. नरेश बंसल ने बताया कि विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।उन्होंने कहा कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा सम्मान और शासकीय सेवाओं में अवसर प्रदान किया जा रहा है, जिससे युवाओं में खेलों के प्रति नया उत्साह उत्पन्न हुआ है।
डा. नरेश बंसल ने कहा कि 2030 में भारत में कॉमनवेल्थ और 2036 में ओलंपिक होने की संभावना है जिसमें कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों को भी शामिल किए जाने की संभावना है जिससे ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों के लिए अपार संभावनाएं पैदा होंगी।

आयोजन समिति ने बताया कि खेल महोत्सव के माध्यम से प्रत्येक ब्लॉक में स्थानीय स्तर के खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।

द्वारा निजी सचिव
डा. नरेश बंसल जी
माननीय भाजपा राष्ट्रिय सह-कोषाध्यक्ष एवं सांसद राज्यसभा
[08/12, 1:52 pm] +91 89586 70242: *प्रेस नोट*

*युवा आपदा मित्र – आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन।*

गृह मंत्रालय, भारत सरकार की “युवा आपदा मित्र योजना” के अंतर्गत एवं सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग, उत्तराखंड शासन, जिलाधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) देहरादून
के निर्देशों के अनुपालन में जनपद देहरादून में आयोजित
युवा आपदा मित्र – आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का
आज दिनांक 08 दिसंबर 2025 को सफलतापूर्वक समापन किया गया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 02 दिसंबर 2025 से 08 दिसंबर 2025 तक 11वीं एनसीसी बटालियन, देहरादून के 50 एनसीसी कैडेट्स की सहभागिता के साथ ओल्ड बुचडी, गढीकैंट, देहरादून में संचालित रहा, जिसमें प्रतिभागियों को आपदा की स्थिति में फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में प्रशिक्षित किया गया।

समापन अवसर पर मेजर जनरल रोहन आनंद, सेवा मेडल, ए.डी.जी., एनसीसी निदेशालय, उत्तराखंड मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। उन्होंने प्रशिक्षित कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा— “युवा आपदा मित्र हमारे राष्ट्र की सुरक्षा व मानव सेवा के वास्तविक अग्रदूत हैं। संकट की घड़ी में आपका त्वरित निर्णय और साहस अनेक अनमोल जीवन बचा सकता है अनुशासन, परिश्रम और निस्वार्थ सेवा आपके व्यक्तित्व के आधार स्तम्भ हैं — देश को आप पर पूर्ण विश्वास है।” उनके प्रेरक शब्दों से कैडेट्स में विशेष उत्साह और सेवा भावना जागृत हुई।

प्रशिक्षण मैं निम्न विषयों पर
1. आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 एवं संस्थागत ढांचा
2. भूकंप, भूस्खलन, बाढ़ व त्वरित बाढ़ से निपटने की तकनीक
3. प्राथमिक उपचार (First Aid), घायल प्रबंधन एवं CPR
4. खोज एवं बचाव कार्य — रस्सी तकनीक, स्ट्रेचर निर्माण
5. जंगल की आग व शहरी आग प्रबंधन
6. संचार प्रबंधन एवं चेतावनी तंत्र
7. भारी वस्तुओं के सुरक्षित स्थानांतरण की विधियाँ आदि पर जानकारियां प्रदान की गई।

इस कार्यक्रम का संचालन
Master Trainer — राजू शाही, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, देहरादून, सुशील सिंह कैंतुरा एवं किशन राजगुरु मास्टर ट्रेनर युवा आपदा मित्र द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि इन प्रशिक्षित 50 युवा आपदा मित्रों के सहयोग से
जनपद में आपदा प्रबंधन तंत्र और अधिक सशक्त व प्रभावी होगा। युवा आपदा मित्र संकट के समय स्थानीय समुदाय एवं प्रशासन को त्वरित राहत और बचाव कार्यों में सहयोग देकर मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा में अमूल्य योगदान देंगे।

इस अवसर पर एन.सी.सी की ओर से कर्नल आदित्य जॉन पाॅल, मेजर शशि मेहता, सूबेदार मेजर लक्ष्मण सिंह, सूबेदार मेजर जिया लाल, ओनरी कप्तान कृष्ण तड़ियाल, हवलदार राकेश कुमार आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके द्वारा कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु गृह मंत्रालय एवं उत्तराखंड शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
[08/12, 3:32 pm] +91 70550 07006: प्रेस नोट –

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं माननीय जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून श्री प्रेम सिंह खिमाल जी के निर्देशानुसार आज दिनांक 08 दिसम्बर 2025 को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून श्रीमती सीमा डुँगराकोटी द्वारा “safe drugs: safe life campaign के तहत ड्रग विभाग के साथ जय कॉम्पलेक्स, त्यागी रोड, देहरादून के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का संयुक्त निरीक्षण किया गया, जिसमें श्री मनेन्द्र सिंह राणा वरिष्ठ औषधि निरीक्षक ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, देहरादून, श्री अमित आजाद (औषधि निरीक्षक ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, रूद्रप्रयाग) एवं श्री ऋषभ धामी, (औषधी निरीक्षक ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, टिहरी) शामिल रहे।

निरीक्षण में निम्नलिखित होलसेल एवं रिटेल की मेडिकल स्टोर के लाइसेंस, फार्मासिस्ट रिकॉर्ड, कोल्ड स्टोरेज फेसिलिटी, एक्सपायर दवाईयां तथा उनके निपटारे की प्रक्रिया, नारकोटिक्स ड्रग के विषय में जानकारी आदि आवश्यक विषयों पर पूछताछ की गयी और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गए।

मदान मेडिकोज, 11-बी. प्रथम तल, जय कॉम्पलेक्स, त्यागी रोड, देहरादून संस्था के प्रो० विकास पाल हैं। स्टोर में अधिक गंदगी और सामान अव्यवस्थित पाया गया। स्टोर के दवाईयों के क्रय-विक्रय के सम्बंध में जानकारी ली गयी और बिल की जांच भी की गयी। प्रतिबंधित कफ सिरप की 18 पेट्टी अलग से बंद अवस्था में रखी पायी गयी। 02 फ्रिज और 01 डिप फ्रिज भी पाया गया जिनपर तापमान डिस्प्ले भी पाया गया। निरीक्षण टीम द्वारा दो दवाईयां नमूने हेतु जब्त किया गया तथा स्टोर में साफ-सफाई रखने और दवाईयों को व्यवस्थित रूप से रैक में रखने के निर्देश दिये गए।

रिया मेडिकोज, सी-2, प्रथम तल, जय कॉम्पलेक्स, त्यागी रोड, देहरादून संस्था के प्रो० गौरव बक्शी से मेडिकल स्टोर के सम्बध में जानकारी प्राप्त की गयी। एक फ्रिज तापमान डिस्प्ले सहित चालू अवस्था में पाया गया। कफ सिरप अलग पेट्टी में बंद रखी मिली। स्टोर में दवाईयों का रख-रखाव व्यवस्थित पाया गया, किन्तु कुछ दवाईयां फर्श पर मिली, जिसपर निरीक्षण टीम द्वारा कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए दवाईयों को व्यवस्थित रूप से रखने के निर्देश दिये।

मेड एट डोर मेडिकोज, प्रथम तल, जय कॉम्पलेक्स, त्यागी रोड, देहरादून संस्था के प्रो० आंचल शर्मा है। संस्था की फार्मासिस्ट कृष्णा जखमोला अनुपस्थित पायी गई। मयंक कपूर द्वारा बताया गया कि वे कई दिनों से अनुपस्थित है, जिसपर निरीक्षण टीम द्वारा उपस्थित अन्य दो फॉर्मासिस्ट का नाम लाईसेन्स में शामिल करने का सुझाव दिया। फ्रिज में तापमान डिस्प्ले नहीं पाया गया। एक्सपायर दवाईयों का स्टोरेज भी नहीं पाया गया। रैक पर अनेक दवाईयां एक्सपायर पायी गई। नारकोटिक्स दवाईयों का रजिस्टर भी नहीं बनाया गया है। फर्श पर भी अनेक दवाईयां पायी गई। उक्त स्टोर में फॉर्मासिस्ट की अनुपस्थिति, अनेक एक्सपायर दवाईयों और अन्य अनियमितताओं के मद्देनजर, निरीक्षण टीम द्वारा स्टोर को उसी समय बंद करवाया गया और क्रय-विक्रय पर भी रोक लगाई गयी, जब तक उक्त संस्था द्वारा अनियमितताओं को दूर कर स्पष्टीकरण कार्यालय ड्रग विभाग को उपलब्ध नहीं कराया जाता।

एस० आर० फार्मा, डी-7, प्रथम तल, जय कॉम्पलेक्स, त्यागी रोड, देहरादून संस्था की प्रो० निशु गोयल हैं। फॉर्मासिस्ट संजय बिंदाल उपस्थित पाये गए। फिज में अनेक एक्सपायर दवाईयों पायी गई और फिज में तापमान डिस्प्ले भी नहीं पाया गया। नारकोटिक्स दवाईयों का रजिस्टर भी नहीं बनाया गया है। रैक पर अनेक दवाईयां एक्सपायर पायी गई। साथ ही कॉम्पलेक्स में अन्य स्टोर की जांच की गयी, जहां गंदगी और सीलन पायी गई। जांच पर पाया गया कि इस स्टोर का लॉईसेन्स नहीं बनाया गया है, जिसपर निरीक्षण टीम द्वारा कड़ी आपत्ति व्यक्त की गयी और उक्त स्टोर को उसी समय सिल बन्द करा गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा प्रत्येक माह इसी प्रकार ड्रग विभाग के साथ संयुक्त औचक निरीक्षण किया जाता है, जिससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि जिले में आमजन तक सही दवाईयां उपलब्ध हो सकें। मेडिकल स्टोर में अनियमितताएं पाये जाने पर उनपर उचित कार्यवाही की जाती है।

(सीमा डुँगराकोटी)
सचिव
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
देहरादून
[08/12, 6:03 pm] +91 89586 70242: *प्रेस नोट*

*मा0 मुख्यमंत्री की जन नीतियों से प्रेरित, डीएम जनदर्शन; जनभावना अनुरूप समाधान; एक्शन*

*बेटी ने ही कर दी धोखाधड़ीः असमर्थ 93 वर्षीय बुजुर्ग पिता के बैंक खाते से ही कर दिए 10 लाख गायब,*

*बेटे ने धोखे से बनाई वसीयत! माता मुन्नी देवी की शिकायत पर भरण-पोषण एक्ट में वाद दर्ज करने के निर्देश*

*पिता के निधन के बाद बेटी का छल! विधवा मां के दिए घर पर कब्जा, जांच के आदेश*

*5 लाख के ऋण ने बढ़ाई मुश्कििलें! पति की मौत के बाद नेहा ने प्रशासन से मांगी राहत,*

*दिव्यांग वकील साहनी के चेहरे पर लौटी मुस्कान, मौके पर पेंशन स्वीकृत, बुजुर्ग राजवंशी को भी मिली मदद*

*गरीबी व इलाज संकटः विधवा एकादशी देवी व पिंकी देवी को प्रशासन ने आर्थिक सहायता के लिए बढ़ाए कदम*

*दुर्घटना में अपना पैर गवां चुकी दिव्यांग रेखा देवी को पेंशन स्वीकृत, बेटी के विवाह हेतु आर्थिक सहायता*

*जनता दर्शन में डीएम ने 176 लोगों की सुनी समस्या, कई मामले मौके पर निपटाए।*

*देहरादून 08 दिसंबर,2025 (सू.वि),*
जिलाधिकारी सविन बसंल ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम में जन समस्याएं सुनी। दूर दराज से भारी संख्या में पंहुचे लोगों ने घरेलू व जमीन विवाद, सीमांकन, ऋण माफी, आर्थिक अनुदान, भरण पोषण, प्रमाण पत्र आदि से जु़ड़ी 176 समस्याएं रखी। जिलाधिकारी ने मौके पर ही कई मामलों का ऑन द स्पॉट निस्तारण किया साथ ही कुछ प्रकरणों को इससे जुड़े विभागों को अग्रसारित करते हुए विधि सम्मत त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उच्च प्राथमिकता पर उनका समाधान करना सुनिश्चित करें।

बेटी ने ही कर दी घोखाधडी। चलने फिरने में असमर्थ 93 वर्षीय बुजुर्ग प्रेम सिंह ने अपनी ही बेटी पर धोखाधडी कर उनके बैंक से ही 10 लाख निकालने की शिकायत पर लीड बैंक अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। वहीं बुजुर्ग मुन्नी देवी ने बताया कि पति की मृत्यु की बाद उनके छोटे बेटे ने घर की सारी संपत्ति एवं बैंक खातों में जमा पूंजी धोखे से वसीयतनामा बनाकर अपने नाम कर दी है। इस पर डीएम ने भरण पोषण एक्ट में वाद दायर करते हुए वसीयतनामा की विधिक जांच कराने के निर्देश दिए। पंडितवाडी निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला लता त्यागी ने बहू द्वारा घर कब्जा करने और घर से निकालने की शिकायत पर भी भरण पोषण एक्ट में वाद दायर कराया गया। दुर्गा नगर निवासी बजुर्ग राधा ने बताया कि उन्होंने एमडीडीए चन्द्रनगर कॉलोनी में अपनी बेटी को रहने के लिए घर दिया था, लेकिन पिता की मृत्यु के बाद बेटी ने उस धोखे से उस घर ही कब्जा कर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करवा दी है। इस पर डीएम ने एडीएम को सब रजिस्ट्रार से रिपोर्ट तलब कराई।

विधवा नेहा ने ऋण माफ करने की गुहार लगाते हुए बताया कि उनके पति ने बैंक से 5 लाख का ऋण लिया था। करंट लगने से उनके पति की आकस्मिक मृत्यु हो गई है। तीन साल तक बैंक किस्त नियमित जमा की है। परंतु उनके पास कोई काम नहीं होने के कारण वो किस्त भरने में असमर्थ है। जिस पर लीड बैंक अधिकारी को जांच के निर्देश दिए गए।

शारीरिक रूप से दिव्यांग वकील साहनी ने बताया कि उनकी अभी तक दिव्यांग पेंशन नहीं लगी है। इस पर 80 प्रतिशत दिव्यांग व्यक्ति की मौके पर ही पेंशन स्वीकृत की गई। वहीं 70 वर्षीय बुजुर्ग इन्दु राजवंशी ने वृद्धावस्था पेंशन की लगने की समस्या पर उनका आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए मौके पर ही आवेदन कराया गया।

विधवा पिंकी देवी ने अपनी गरीबी का हवाला देते हुए आर्थिक सहायता चाहने पर एसडीएम को जांच कर प्रकरण प्रस्तुत करने को कहा गया। अपना इलाज कराने में असमर्थ विधवा एकादशी देवी ने उपचार के लिए आर्थिक सहायता की गुहार पर एसडीएम को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया। गरीब महिला सर्वेश एवं माहेश्वरी देवी ने प्रधानमंत्री आवास की गुहार लगाई। परिवार की कमजोर आर्थिकी का हवाला देते हुए सपना ने नर्सिंग की पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। जिस पर डीपीओ को प्रकरण की जांच करने को कहा गया।

एक पैर से दिव्यांग रेखा देवी ने पुत्री की शादी के लिए आर्थिक सहायता की गुहार पर ओसी क्लेक्ट्रेट को जांच करवा के प्रकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही समाज कल्याण अधिकारी को महिला का दिव्यांग प्रमाण पत्र भी बनाने को कहा गया।

अठूरवाला निवासी अनीता चौहान ने जिलाधिकारी से गुहार लगाएगी दैवीय आपदा के दौरान उनका मकान ध्वस्त हो गया है उन्होंने पुनर्विस्थापन की टीम से गुहार लगा जिस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी एवं निदेशक टीडीसी पुनर्वास को कार्रवाई के निर्देश दिए।

देहरादून से भानिवयावाला, जौली होते हुए थानों तक परिवहन निगम, स्मार्ट सिटी या इलेक्ट्रिक बस सेवा न होने से क्षेत्रवासियों को हो रही परेशानी की शिकायत पर डीएम ने एडीएम से अभी तक बस सेवा शुरू न किए जाने की रिपोर्ट तलब की है। थानों में अवैध मस्जिद एवं अवैध रूप से चल रहे मदरसा की शिकायत पर अपर जिलाधिकारी ने एडीएम को जांच कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कुडियाल के सदस्य क्षेत्र ने थानों क्षेत्र में फलदार एवं हरे भरे पेड़ों को अवैध तरीके से काटे जाने की शिकायत पर एडीएम को जांच कराने के निर्देश दिए। जोलियो के समस्त ग्राम वासियों ने ग्राम समाज, वन पंचायत की जमीन पर भू माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा मुक्त करवाने पर तहसीलदार को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत झाझरा की भूमि पर अवैध रूप से झुग्गी-झोपड़ी बनाकर किए गए अतिक्रमण की शिकायत पर जांच के निर्देश दिए गए। कारगी ग्रंाट में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर अपर नगर आयुक्त को त्वरित कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए। लोनिवि द्वारा दारागाड-कथियान मोटर मार्ग पर अनियमितता के साथ अवैध अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम चकराता व अधिशासी अभियंता को संयुक्त जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। सुन्दरवाला निवासी ओमकार शर्मा ने 33 केबी विद्युत पोल एवं तारें भवन के ऊपर से हटवाने का अनुरोध पर अधिशासी अभियंता को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया।

पुनीत अग्रवाल ने घर से चोरी हुए आभूषण एवं नकदी की बरामदगी कराए जाने पर सीओ पुलिस को प्रकरण की स्वयं समीक्षा करते हुए तत्काल आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। मौ0 इकबाल, शाहिद, फहीम, फुरकाना, खुर्शीद अहमद, अगस्त में अतिवृष्टि व बाढ़ से घर क्षतिग्रस्त एवं बाथरूम टूट जाने आर्थिक अनुदान सहायता की गुहार लगाई।

इस दौरान पीडित लोगों ने भूमि का सीमांकन, रजिस्ट्री, अवैध कब्जा हटवाने से जुड़ी तमाम शिकायतें और समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जनता दरबार में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, एसडीएम हरिगिरी, एसडीएम विनोद कुमार, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट सहित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

जिला सूचना अधिकारी, देहरादून।
[09/12, 3:22 pm] +91 79061 00399: प्रेस नोट
जिला चिकित्सालय; स्वास्थ्य सेवाओं में आया अभूतपूर्व सुधार

जिले में रफ्तार पकड़ती स्वास्थ्य सेवाएं; मा0 मुख्यमंत्री की प्रेरणा से स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में जूटा जिला प्रशासन

स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में हुआ सुविधा का विस्तार, अब दो वार्ड संचालन

डीएम स्वंय कर रहे हैं एसएनसीयू की मॉनिटरिंग; सीएमओ एवं चिकित्सकों से लेते हैं जानकारी व सुझाव

स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में अब तक हुआ 491 शिशु बेहतर स्वास्थ्य उपचार

शत प्रतिशत स्वास्थ्य उपचार के लिए जाना जा रहा है (एसएनसीयू) डॉक्टर/ स्टॉफ दे रहे हैं बेहतर सेवा
देहरादून दिनांक 09 दिसंबर 2025,(सूवि), जिलाधिकारी सविन बंसल के सत्त प्रयासों और निगरानी के फलस्वरूप जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाएं तेज़ी से बेहतर हुई हैं। मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करते हुए विगत वर्ष 12 नवम्बर 2024 को 6 बेड से प्रारम्भ हुआ स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) अब दोगुनी क्षमता के साथ संचालित हो रहा है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस यूनिट में दो मदर वार्ड, स्टाफ रूम तथा पूर्ण सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की गई है, जिससे सुरक्षा एवं मॉनिटरिंग और मजबूत हुई है। निरंतर फॉलोअप एवं 24×7 स्वास्थ्य सेवाओं के चलते बड़ी संख्या में नवजातों को समय पर उपचार का लाभ मिल रहा है। (एसएनसीयू) प्रारम्भ (12 नवम्बर/दिसम्बर 2024)/ 51 नवजातों को उपचार का लाभ मिला है। तथा 1 जनवरी 2025 से वर्तमान तक 440 नवजातों का सफलतापूर्वक उपचार मिला है। नवजातों को अस्पताल तक लाने/ले जाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा एक डेडिकेटेड वाहन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस सप्ताह 2 नवजातों को ईको परीक्षण हेतु कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया, जिससे गंभीर शिशुओं को समय पर उच्च स्तरीय देखभाल सुनिश्चित की जा सके।

जिला चिकित्सालय का आधुनिक ब्लड बैंक भी युद्धस्तर पर तैयार किया जा रहा है, जिसे शीघ्र ही जनहित में समर्पित कर दिया जाएगा।

राज्य का प्रथम आधुनिक टीकाकरण कक्ष;
गांधी शताब्दी अस्पताल में स्थापित प्रदेश का पहला आधुनिक एवं चाइल्ड-फ्रेंडली टीकाकरण कक्ष अब प्रतिदिन सुबह 8ः00 बजे से रात 8ः00 बजे तक संचालित हो रहा है।इससे कामकाजी अभिभावकों को बच्चों का टीकाकरण कराना हुआ अत्यंत सरल, प्रतीक्षा समय में कमी आई है। बच्चों के अनुकूल माहौल के कारण टीकाकरण प्रक्रिया और सुगम बनी। इस सुविधा के शुरू होने से जिले की टीकाकरण सेवाओं में उल्लेखनीय गुणवत्ता सुधार दर्ज किया जा रहा है। जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, गुणवत्ता सुधार और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु किए जा रहे प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

–‐-0—-

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून।
[09/12, 4:41 pm] +91 70855 25445: *PIB DEHRADUN*
*Government of India*

*Press Release*

*Dated: 09.12.2025*

*मिट्टी से आय का नया अवसर : कार्बन क्रेडिट मॉडल आईआईटी रुड़की और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी*

-भारत में सरकार–अकादमिक साझेदारी का पहला मॉडल, जो बेहतर मृदा स्वास्थ्य को उत्तर प्रदेश के किसानों की बढ़ी हुई आय से जोड़ता है

-वैज्ञानिक प्रमाण-आधारित मार्ग, जो किसान आय बढ़ाने, मृदा स्वास्थ्य बहाल करने और भारत के नेट-जीरो 2070 लक्ष्यों, वैश्विक जलवायु लक्ष्यों और किसान समृद्धि को समर्थन देता है

-आईआईटी रुड़की उन्नत डिजिटल मॉनिटरिंग, रिपोर्टिंग और सत्यापन (MRV) प्रणाली का उपयोग करता है, जिससे वैश्विक मानकों के अनुरूप उच्च-गुणवत्ता वाले कार्बन क्रेडिट सुनिश्चित किए जाते हैं

 

उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि विभाग द्वारा अधिकृत आईआईटी रुड़की एक अग्रणी कार्यक्रम प्रारम्भ कर रहा है, जिसके माध्यम से किसान वैज्ञानिक रूप से सत्यापित कार्बन क्रेडिट के आधार पर प्रत्यक्ष आय प्राप्त कर सकेंगे। यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप डिजिटल मॉनिटरिंग, रिपोर्टिंग और वेरिफिकेशन (डी.एम.आर.वी.) प्रणाली का उपयोग करेगा। न्यूनतम जुताई, कवर क्रॉपिंग, अवशेष प्रबंधन, कृषि-वनीकरण तथा उन्नत बायो-फर्टिलाइज़र प्रयोग जैसी प्रक्रियाओं से मृदा कार्बन वृद्धि तथा खेत-स्तरीय ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन में कमी को वैज्ञानिक रूप से मापा जाएगा तथा इन मूल्यों को सत्यापित कार्बन क्रेडिट में परिवर्तित किया जाएगा। इन क्रेडिट की बिक्री से प्राप्त आय सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी। किसान-प्रथम दृष्टिकोण को उजागर करने हेतु जनसंदेश इस प्रकार रखा गया है: सीधी कमाई, स्थानीय फायदा।

कार्यक्रम का प्रारम्भ सहारनपुर मंडल से होगा, जिसमें प्रतिवर्ष बड़े पैमाने पर कार्बन क्रेडिट उत्पन्न करने की प्रबल क्षमता है। आईआईटी रुड़की किसानों, कार्बन मार्केट तथा वैश्विक खरीदारों के मध्य आवश्यक संपर्क भी स्थापित करेगा। उद्योग के लिए यह कार्यक्रम पारदर्शी रूप से मापित, वैज्ञानिक रूप से सत्यापित एवं उच्च गुणवत्ता वाले कार्बन क्रेडिट उपलब्ध कराता है—जिससे नेट-जीरो प्रतिबद्धताओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ पुनर्योजी कृषि और ग्रामीण आजीविका को भी बढ़ावा मिलेगा।

आईआईटी रूड़की के निदेशक प्रो. के. के. पंत ने कहा, “यह पहल किसानों को जलवायु कार्रवाई में सार्थक भागेदारी देती है, जिससे उनकी टिकाऊ प्रथाएँ प्रत्यक्ष और मापनीय आय में बदलती हैं। वैज्ञानिक कठोरता और जमीनी कार्यान्वयन को जोड़ते हुए, आईआईटी रूड़की कृषि समुदायों को सशक्त बनाने, उनकी क्षमता बढ़ाने और कृषि-आधारित कार्बन क्रेडिट के माध्यम से नए आर्थिक अवसर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

आईआईटी रूड़की के प्रधान अन्वेषक प्रो. ए. एस. मौर्य ने कहा, “हमारा वैज्ञानिक ढांचा सुनिश्चित करता है कि मिट्टी में संग्रहित प्रत्येक टन कार्बन को मापा, सत्यापित और आय में परिवर्तित किया जाए। यह कार्यक्रम सिर्फ कार्बन क्रेडिट के बारे में नहीं है—यह मिट्टी के स्वास्थ्य को पुनर्जीवित करने, कृषि लागत घटाने और करोड़ों किसानों के लिए आय के नए स्रोत बनाने के बारे में है।”

उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि विभाग के प्रमुख सचिव श्री रविंदर ने कहा, “राज्य सरकार इस परिवर्तनकारी कार्यक्रम में आईआईटी रूड़की की भूमिका का स्वागत करती है। यह साझेदारी किसानों को टिकाऊ प्रथाओं का सीधा लाभ देने के साथ ही भारत की जलवायु प्रतिबद्धताओं को भी मजबूत बनाती है।”

इस कार्यक्रम के अंतर्गत बड़े पैमाने पर टिकाऊ कृषि प्रथाओं का शुभारम्भ शीघ्र ही किया जाएगा।
[09/12, 5:54 pm] +91 79061 00399: प्रेस नोट

सम्पति लालच; अतिक्रमित किए पिता के अधिकार; पिता को सड़क पर ले आया पुत्र; जिला प्रशासन बना मददगार; अब डीड रद्द

कूटरचित दस्तावेज से बुजुर्ग की सम्पति कराई पत्नी के नाम; डीएम ने दर्ज कराया मुकदमा; गिफ्ट डीड रद्द

बडे़ बेटे ने 88 वर्षीय बुजुर्ग बीमार पिता से कूटरचित दस्तावेजों से हड़पी पिता की 2 बड़ी सम्पति; डीएम तक पंहुचा मामला; प्राथमिकी दर्ज;

बुजुर्ग पिता से पावर ऑफ एटार्नी प्राप्त कर बेटे ने धोखे से सम्पति करदी अपनी पत्नी के नाम गिफ्ट डीड

बुजुर्ग, महिला, बच्चों, असहाय व्यथितों का उत्पीड़न नही है क्षम्यः

देहरादून, दिनांक 09 (सू०वि०) जिलाधिकारी सविन बंसल को 88 वर्षीय बीमार बुजुर्ग राजेन्द्र स्वरूप अग्रवाल द्वारा एक गंभीर शिकायत प्रस्तुत की गई, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बड़े पुत्र ने उनके नाम पर बनाई गई पावर ऑफ अटॉर्नी का दुरुपयोग करते हुए उनकी नेहरू कालोनी स्थिति 2 संपत्तियों को गलत तरीके से अपनी पत्नी पूजा अग्रवाल के नाम गिफ्ट डीड के माध्यम से हस्तांतरित कर दिया।
नेहरू कालोनी स्थित 2 सम्पतियों को कूटरचित दस्तावेजों एवं धोखे से पावर ऑफ अटार्नी करवाकर बुजुर्ग की सम्पत्ति हड़पने का मामला डीएम के सम्मुख आया, जिस पर जिला प्रशासन ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए डीड रद्द करने की कार्यवाही की जा रही है। पिता के अधिकारों को अतिक्रमित करते हुए बेटे ने सम्पति को अपनी पत्नी के नाम करा दिया। सम्पति से प्राप्त किराये से पिता का उपचार चलता था। गिड़गिड़ाते हुए बजुर्ग पिता ने उपहार डीड रद्द करने की जिलाधिकारी से गुहार लगाई थी।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने मामले को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) तथा उप निबंधक कार्यालय को प्रकरण की जांच कर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि वृद्धजनों के साथ किसी प्रकार का धोखाधड़ी, दबाव या कूटरचना कर संपत्ति हड़पने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रकरण की पूरी जांच कर दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से गुहार लगाते हुए बताया कि वे उपचार हेतु अपनी बेटी के पास गाजियाबाद गए हुए थे, इसी दौरान बड़े पुत्र ने कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर नेहरू कॉलोनी स्थित उनकी दो संपत्तियों को अपने पक्ष में कर लिया। बुजुर्ग ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई कि उक्त गिफ्ट डीड को निरस्त कराया जाए तथा दोषियों पर कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी के निर्देश पर रजिस्ट्रार कार्यालय ने सम्बन्धित के विरूद्ध थाना नेहरू कालोनी में दर्ज कराया वाद। जिला प्रशासन द्वारा तथ्यों की पड़ताल करते हुए उपहार डीड रद्द कर दिया गया है।
—0—

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून
[09/12, 7:20 pm] +91 89586 70242: प्रेस नोट
रोटरी क्लब मसूरी द्वारा बहु-विषयक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन मसूरी, दिनांक — 9 दिसंबर 2025 को रोटरी क्लब मसूरी के अनुरोध पर तथा जिलाधिकारी महोदय एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) महोदय, देहरादून के निर्देशों के अनुपालन में गर्ल्स इंटर कॉलेज मसूरी में एक दिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में लगभग 80 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर आपदा प्रबंधन, साइबर क्राइम, नशा मुक्ति एवं नया मोटर वाहन अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
🔹 जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से मास्टर ट्रेनर श्री राजू शाही ने आपदा में सुरक्षा, जोखिम न्यूनीकरण तथा प्राथमिक प्रतिक्रिया पर प्रशिक्षण प्रदान किया।
🔹 केंद्र साइबर क्राइम के विशेषज्ञ श्री गिरीश शर्मा द्वारा साइबर अपराध, ऑनलाइन सुरक्षा एवं डिजिटल सतर्कता पर जागरूक किया गया।
🔹 नशा मुक्ति विषय पर श्री डॉ. फ़राज़ खान ने नशे के दुष्परिणाम, मानसिक व शारीरिक प्रभाव तथा युवाओं में बढ़ती लत पर रोक हेतु महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।
🔹 नया मोटर वाहन अधिनियम के विषय में श्री एम. पपनोई द्वारा सड़क सुरक्षा नियम, दंड प्रावधान एवं सुरक्षित यातायात व्यवहार पर दिशानिर्देश प्रदान किए गए।

🔹 रोटरी क्लब मसूरी के अध्यक्ष श्री दीपक अग्रवाल, सेवानिवृत्त आई.जी. श्री त्रिपाठी व क्लब के अन्य पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को समाजहित में जागृत रहने व नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में जिला प्रशासन, विद्यालय प्रबंधन एवं क्लब के सहयोग से सफल रूप से संचालन किया गया। छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम से प्राप्त ज्ञान के लिए प्रसन्नता जताई तथा भविष्य में भी ऐसे उपयोगी प्रशिक्षण की अपेक्षा व्यक्त की।
[09/12, 7:49 pm] +91 70550 07006: ग्रामीण सड़कों के लिए 1700 करोड़ की मंजूरी पर सांसद अजय भट्ट ने जताया आभार

नैनीताल/उधम सिंह नगर। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल–उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा उत्तराखंड राज्य की 184 ग्रामीण सड़कों के निर्माण हेतु 1700 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत करने पर प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

श्री भट्ट ने कहा कि ग्रामीण विकास को नई गति देने के लिए भारत सरकार द्वारा यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। स्वीकृत की गई यह राशि 184 ग्रामीण सड़कों के निर्माण पर खर्च की जाएगी, जिनकी कुल लंबाई 1228 किलोमीटर है। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन, आर्थिक गतिविधियों और मूलभूत सुविधाओं तक पहुंच को और सुदृढ़ता मिलेगी।

सांसद अजय भट्ट ने ग्रामीण क्षेत्र के समग्र विकास एवं सड़क संरचना को मजबूत बनाने के लिए पुनः प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज चौहान और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।

Next Post

केंद्रीय दुर्घटना एवं जीवन बीमा योजना का उत्तराखंड में दिखने लगा असर, पीड़ितों को 150 करोड़ की मदद!।

*केंद्रीय दुर्घटना एवं जीवन बीमा योजना का उत्तराखंड में दिखने लगा असर, पीड़ितों को 150 करोड़ की मदद!।     *दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के अग्रिम चरण निर्माण की संशोधित तिथि, जनवरी 2026 !* देहरादून 10 दिसंबर। पीएम मोदी के मार्गदर्शन वाली केंद्रीय दुर्घटना और जीवन बीमा प्रदान करने वाली योजनाएं, […]

You May Like