हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में हाईवे पर स्थित सहगल केरोसिन ऑयल डिपो में सोमवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई थी। आग में पूरा डिपो जलकर राख हो गया। दमकल की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि काफी समय से डिपो में तेल नहीं रखा गया था, इसीलिए आग और ज्यादा नहीं भड़की।
मिली जानकारी के अनुसार अनुसार हरिद्वार दिल्ली हाईवे पर सहगल पेट्रोल पंप के पीछे सहगल केरोसिन ऑयल का डिपो है। हरिद्वार में केरोसिन का काम लगभग पूरी तरह से बंद हो गया है, लेकिन फिर भी यहां अभी कैरोसिन ऑयल का डिपो है। सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे डिपो के एक हिस्से में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। डिपो का एक बड़ा हिस्सा आग की भेंट चढ़ गया। मामले की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। वहीं डिपो में कोई ज्वलनशील पदार्थ भी नहीं था, जिससे आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।
सड़क हादसे में बच्ची की दर्दनाक मौत,बाल-बाल बचा भाई
Mon Aug 22 , 2022
अल्मोड़ा। शहर फाटक बाजार इलाके में सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने 7 साल की बच्ची को रौंद दिया, जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। इस हादसे में मृतका का भाई बाल-बाल बच गया। पुलिस ने शव […]
You May Like
-
सग्वाडा की काखड़ी-राकेश मोहन थपलियाल
Pahado Ki Goonj August 11, 2019

