दून अस्पताल के गेट पर बनी अवैध मजार को देर रात किया ध्वस्त ।

Pahado Ki Goonj

दून अस्पताल के गेट पर बनी अवैध मजार को देर रात किया ध्वस्त
देहरादून

देर रात दून अस्पताल के बाहर बनी मजार को गिरा दिया गया है। यह मजार दून अस्पताल के गेट पर सरकारी भूमि पर कब्जा करके बनाई गयी थी। जांच में यह बात सामने आने के बाद ही प्रशासन ने कार्यवाही को अंजाम दिया।
प्रदेशभर में अवैध मजारों के ध्वस्तीकरण का सिलसिला जारी हैं। इसी कड़ी में  देहरादून प्रशासन ने जांच के बाद दून अस्पताल के बाहर बनी  मजार को देर रात बुलडोजर से गिरा दिया। यह मजार सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करके बनाई गयी थी।  मजार के मलबे से कोई अवशेष नहीं मिले हैं। बताया जाता है कि सीएम हेल्प लाइन पोर्टल पर ऋषिकेश के रहने वाले पंकज गुप्ता ने इस मजार की एक शिकायत दर्ज की थी। जांच के बाद इसे अवैध पाया गया। जांच के लिए नगर प्रशासन द्वारा अवैध संरचना के भूमि संबंधी दस्तावेजों की जांच करने के निर्देश दिए गए। देर रात राजस्व, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, दून अस्पताल प्रशासन और अन्य विभागों में इस बारे में जांच की गई। देहरादून के जिलाधिकारी ने बताया कि इस अवैध मजार के बारे में बारीकी से जांच की गई। साथ ही दून अस्पताल प्रशासन से इस बारे में आख्या मांगी गई। इसके बाद यहां के खादिम को नोटिस जारी किया गया था। लेकिन कोई दस्तावेज ना होने से अवैध मजार को हटाया गया है। देर रात नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, दून अस्पताल प्रशासन और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने मिलकर उक्त अवैध मजार के ध्वस्तीकरण का काम पूरा किया।

 

Next Post

उत्तराखंड के प्रवासी बंधुओं को "मेरी गणना मेरे गाँव" अभियान से जोड़ने हेतु मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल की वार्ता

  उत्तराखंड के प्रवासी बंधुओं को “मेरी गणना मेरे गाँव” अभियान से जोड़ने हेतु मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल की वार्ता देहरादून, 26 अप्रैल 2025! आज शनिवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कार्यालय, देहरादून में एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन और आगामी जनगणना के संदर्भ […]

You May Like