यमनोत्री धाम की यात्रा, अब एक सप्ताह बाद होगी शुरू।

Pahado Ki Goonj

यमनोत्री धाम की यात्रा, अब एक सप्ताह बाद होगी शुरू

बडकोट / मदनपैन्यूली।                                                                                                                   विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम में जानकीचट्टी से यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भंडेली गाड़ के पास भूस्खलन से ध्वस्त हुए मार्ग के कारण यमुनोत्री के लिए आवाजाही बंद कर दी गई। लोक निर्माण विभाग ने मौके पर वैकल्पिक मार्ग बनाने का काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि, मार्ग तैयार करने में कम से कम एक सप्ताह लगेगा।
लोक निर्माण विभाग, बड़कोट के अधिशासी अभियंता एसके गर्ग ने बताया कि, भूस्खलन के कारण मार्ग बहुत ज्यादा क्षतिग्रस्त हुआ है। मार्ग का करीब चालीस मीटर हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया। जिस कारण यहां पर मार्ग के पुनर्निर्माण की संभावना नहीं है। इसलिए दूसरे स्थान से नया पैदल मार्ग और पुल तैयार किया जाना है। इस काम में काफी समय लग सकता है। फिलहाल लोक निर्माण विभाग के द्वारा यमुनोत्री जाने के लिए पैदल पगडंडी मार्ग तैयार किया जा रहा है, जो एक हफ्ते में तैयार हो जाएगा।
बड़कोट के उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान ने बताया कि, यमुनोत्री धाम में फिलहाल पुजारी और कर्मचारियों सहित 13 लोग मौजूद हैं। इनके लिए मंदिर समिति की ओर से 15 दिन का राशन पहले ही स्टोर किया हुआ है। फिर भी खाद्यान्न की आवश्यकता पड़ने पर खाद्यान्न पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। आपको बताते चले कि शुक्रवार को भिंडियालीगाड़ के पास हुए भूस्खलन से जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग का बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया था। पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम ने यमुनोत्री की ओर फंसे सभी तीर्थयात्रियों को जंगल के रास्ते सकुशल जानकीचट्टी की ओर निकाल दिया गया था । इसके बाद से यमुनोत्री धाम की यात्रा पर रास्ता बहाल होने तक रोक लगा दी गई है।

Next Post

हिन्दी दिवस के अवसर पर हम अपने दैनिक जीवन में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प लेना है -मुख्यमंत्री

देहरादून,पहाडोंकीगूँज ,मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा है कि देश की राजभाषा हिन्दी हमारे सम्मान और स्वाभिमान की भाषा है। आज वैश्विक स्तर पर हिन्दी भाषा की स्वीकार्यता बढ़ी है। किसी भी देश की मातृभाषा ही […]

You May Like