यमुना घाटी में आपदा के दौरान त्वरित गति में काम करेगी रेडक्रास।                                           

Pahado Ki Goonj

यमुना घाटी में आपदा के दौरान त्वरित गति में काम करेगी रेडक्रास।                                                      उत्तरकाशी :- (मदनपैन्यूली)                                रेडक्रास के चेयरमैन अजय पुरी,सचिव शैलेन्द्र कुमार नौटियाल, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह रावत,सदस्य विशाल कलूड़ा आदि ने आज नव नियुक्त जिलाधिकारी/अध्यक्ष रेडक्रास श्री मयूर दीक्षित से शिष्टाचार भेंट कर पुष्प गुच्छ व शॉल देकर सम्मानित किया।
उसके उपरांत सचिव शैलेन्द्र कुमार नौटियाल द्वारा रेडक्रॉस के आय-व्यय व आजीवन सदस्य के बारे में जिलाधिकारी को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में रेडक्रॉस के बैंक खाते में 14 हजार के करीब धनराशि है और 28 लाख की एफ.डी.है। तथा वर्तमान में करीब 3 हजार आजीवन सदस्य है।

चेयरमैन रेडक्रॉस अजय पुरी ने रेडक्रॉस के द्वारा आराकोट आपदा व आगजनी के दौरान किये गए भरसक प्रयास व कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यमुना वैली बड़कोट में रेडक्रॉस की उप समिति का भी विधिवत गठन कर लिया गया है। जो आपदा के दौरान त्वरित गति से उस वैली में काम करेगी।

जिलाधिकारी श्री दीक्षित ने कहा कि रेडक्रॉस आने वाले दिनों में जनसमुदाय के लिए क्या कुछ कर सकती है इस हेतु एक बेहतर प्लान बनाये जाय। रेडक्रॉस द्वारा संचालित कार्यों के लिए धनराशि की कमी आड़े नही आने दी जायेगी।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल,उमेश बहुगुणा भी मौजूद थे।

Next Post

उत्तराखंड पूर्व सैनिक -अर्धसैनिक संयुक्त संगठन की 27 वें स्थापना दिवस में राजधानी गैरसैंण बनाने का संकल्प लिया गया है

देहरादून पहाडोंकीगूँज समाचार, रायपुर क्रिकेट एकेडमी स्टेडियम के सामने , उत्तराखंड पूर्व सैनिक -अर्धसैनिक संयुक्त संगठन की 27 वें स्थापना दिवस में लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल को सम्मिलित होने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ, साथ ही पूर्व सैनिकों द्वारा यह संकल्प लेना कि, उत्तराखंड राज्य की राजधानी गैसैंण हो, उसके अतिरिक्त […]

You May Like