प्रेस क्लब के थपलियाल बने अध्यक्ष व बहुगुणा उपाध्यक्ष

Pahado Ki Goonj

यमुनोत्री प्रेस क्लब की कार्यकारणी में थपलियाल अध्यक्ष व बहुगुणा बने उपाध्यक्ष

बड़कोट/ -यमुनोत्री प्रेस क्लब की आम बैठक में सर्व सम्मति से सुनील थपलियाल को अध्यक्ष व जयप्रकाश बहुगुणा को उपाध्यक्ष चुना गया। यहां यमुनोत्री प्रेस क्लब की एक आम बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पत्रकारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। भविष्य में पत्रकारिता की चुनौतियों को मद्देनजर रखते हुए हर विषय पर चर्चा की गई। यमुनोत्री प्रेस क्लब की नवीनतम कार्यकारणी में वरिष्ठ पत्रकार दिनेश रावत को संरक्षक, द्वारिका सेमवाल को सचिव व नितिन चौहान को कोषाध्यक्ष चुना गया। जबकि ओंकार बहुगुणा को प्रवक्ता नियुक्त किया गया। अनुशासन समिति में दिनेश रावत, भगवती रतुड़ी व द्वारिका सेमवाल को नियुक्त किया गया है। भगवती भद्री, शान्ति टम्टा, अनिल रावत, मदन पैन्यूली, सोबन असवाल को कार्यकारणी का सदस्य चयनित किया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में बड़कोट या अन्य क्षेत्रों के पत्रकारों के साथ होने वाले किसी भी प्रकार के वाद विवाद के लिए सभी लोग एक जुट होकर कार्य करेंगे।

Next Post

सुपरस्टार अक्षय कुमार के सुझाव सरकार ने माना

नई दिल्ली:सुपरस्टार अक्षय कुमार के सुझाव पर सरकार का एक और अच्छा फैसला : भारतवासी देेेश हित में मात्र रोज का भुगतान वो भी भारतीय सेना के लिए। मोदी सरकार ने कल कैबिनेट की मीटिंग में भारतीय सेना की आधुनिकता और सेना के जवानो जो कि युद्ध क्षेत्र में घायल […]

You May Like