खाई में गिरा सेब से लदा वाहन, दो गंभीर

Pahado Ki Goonj

देहरादून। हरिपुर-त्यूणी मोटर मार्ग पर सेब से लदा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा. हादसे में वाहन चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को सीएचसी विकासनगर में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है.बता दें कि, हिमाचल प्रदेश से सहारनपुर जा रहा एक सेब से लदा पिकअप लोडर वाहन अनियंत्रित होकर हरिपुर-त्यूणी मोटर मार्ग पर गहरी खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान वाहन में तीन लोग सवार थे। जिसमें से दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी विकासनगर में भर्ती कराया गया है। थाना कालसी एसआई दिनेश सिंह ने बताया कि हिमाचल से सहारनपुर जा रहा एक सेब से लदा पिकअप वाहन दमोग गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना बुधवार अल-सुबह 3 बजे की बताई जा रही है। जिसमें वाहन चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं एक अन्य को कई चोट नहीं आई।

Next Post

उत्तरकाशी :- सुदूरवर्ती गांव समेत हर राजस्व गांव में संचार की व्यवस्था सुनिश्चित हो :- डीएम।   

उत्तरकाशी :- सुदूरवर्ती गांव समेत हर राजस्व गांव में संचार की व्यवस्था सुनिश्चित हो :- डीएम।                ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,.       (मदनपैन्यूली) जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिओ,बीएसएनएल टेलीकॉम प्रदाता कम्पनियों की बैठक लेते हुए जनपद में बेहतर नेटवर्क कनेक्टिविटी को बरकरार रखने के निर्देश दिए। […]

You May Like