उत्तराखण्ड  तिवारी जी के योगदान को कभी नहीं भुला पाएगा- मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत

Pahado Ki Goonj
अपने शोक संदेश में मुंख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि ‘‘उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पं.नारायण दत्त तिवारी जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करता हूं। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व परिजनों को दुःख सहने की प्रार्थना करता हूं। तिवारी जी का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है, विरोधी दल में होने के बावजूद उन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर रहकर सदैव अपना स्नेह बनाये रखा।
 तिवारी के जाने से भारत की राजनीति में जो शून्य उभरा है, उसकी भरपाई कर पाना मुश्किल है। तिवारी जी देश के वित्त मंत्री, उद्योग मंत्री और विदेशमंत्री जैसी अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।
उत्तराखण्ड  तिवारी जी के योगदान को कभी नहीं भुला पाएगा, नवोदित राज्य उत्तराखण्ड को आर्थिक और औद्योगिक विकास की रफ्तार से अपने पैरों पर खड़ा करने में तिवारी जी ने अहम भूमिका निभाई।’’
Next Post

राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने प्रदेशवासियों को विजय दशमी पर्व की बधाई व शुभकामनाएँ देते हुए सभी की सुख समृद्धि की कामना की है

राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने प्रदेशवासियों को विजय दशमी पर्व की बधाई व शुभकामनाएँ देते हुए सभी की सुख समृद्धि की कामना की है।  पावन पर्व दशहरा की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का […]