उत्तरकाशी:- पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में कर्मचारियों ने निकाला जलूस ।

Pahado Ki Goonj
  1. उत्तरकाशी :- पदोन्नति में आरक्षण के बिरोध में कर्मचारियों ने किया जुलूस प्रदर्शन ।                                बडकोट / उत्तरकाशी।    मदनपैन्यूली।                                                                                                                                                               उत्तराखंड में जनरल ओबीसी इम्प्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले मंगलवार को विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने बडकोट में मुख्य बाजार में जलूस  प्रदर्शन कर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की ,तथा तहसील में जन सभा कर धरना दिया वही जिला मुख्यालय सहित जनपद की विभिन्न तहसील परिसर में कर्मचारी संगठनों का धरना जारी रहा। संगठन ने मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने का निणर्य लिया गया है ।वही

पदोन्नति में आरक्षण के विरूद्ध में जिला मुख्यालय पर जनरल ओबीसी एंप्लाइज एसोसिएशन का धरना 16वें दिन भी जारी रहाकर्मचारी संगठन का मानना है कि सरकार उनकी मांगों को लेकर कुछ नहीं कर रही है। जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। संगठन ने सभी कर्मचारियों को कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत के लिए मास्क एवं सैनेटाईज उपयोग करने व कोरोना महामारी के प्रति एवं जनता के स्वास्थ्य के प्रति अति संवेदनशील रहते हुए हर एहतियात बरतने का भी फैसला लिया है ।

Next Post

निर्भया मामले के दोषी मुकेश ने फांसी से बचने के लिए चली नई चाल

नई दिल्ली | निर्भया गैंगरेप और मर्डर मामले के चार सजायाफ्ता दोषियों में से एक मुकेश सिंह ने अपनी मौत की सजा खारिज कराने के अनुरोध के साथ मंगलवार को फिर से कोर्ट में एक नई याचिका दाखिल की है। मकेश ने दावा किया है कि वह अपराध के दिन […]

You May Like