उत्तरकाशी के नौगांव ब्लॉक में 55 प्रधान और 6 क्षेत्र पंचायत सदस्य बने निर्विरोध ।

Pahado Ki Goonj

उत्तरकाशी के नौगांव ब्लॉक में 55 प्रधान और 6 क्षेपं सदस्य बने निर्विरोध ।

 

बड़कोट (मदनपैन्यूली)

उत्तरकाशी जिले के नौगांव ब्लॉक के अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रिकॉर्ड 131 ग्राम पंचायतों में से 55 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान निर्विरोध चुने गए हैं। तो वहीं 40 क्षेत्र पंचायत सीटों में से 6 पर क्षेत्र पंचायत सदस्य भी यहां निर्विरोध चुने गए। जबकि 931 वार्डों में से 475 वार्डों में वार्ड सदस्य भी निर्विरोध चुने गए हैं।प्रदेश में तीन चरण में होने वाली त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उत्तरकाशी जिले के नौगांव ब्लॉक में 11 अक्टूबर को दूसरे चरण में चुनाव सम्पन्न होने हैं। जिसके लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। नौगांव ब्लॉक में कुल 131 ग्राम पंचायतें हैं। जिनमें से इस बार रिकॉर्ड 55 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान निर्विरोध चुने गए हैं। गांव में अब अधिकतर ग्रामीण ग्राम पंचायतों में चुनाव करवाने के मूड में नहीं है। ग्रामीण चाहते हैं कि गांव में आपसी भाईचारा बना रहे, इसके लिए अधिकतर निर्विरोध पंचायत प्रतिनिधि चुनने में जुटे रहे। जिसका नतीजा है कि नौगांव ब्लॉक में 55 ग्राम प्रधान निर्विरोध चुने गए हैं। साथ ही 40 क्षेत्र पंचायत वार्डों में से 6 वार्डों में क्षेत्र पंचायत सदस्य भी निर्विरोध चुने गए। ग्राम पंचायत स्तर पर वार्ड सदस्य के लिए भी नौगांव ब्लॉक में काफी कम पदों पर ही चुनाव होगा। यहां 931 वार्ड सदस्यों में से 475 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए। जबकि 403 वार्डों में सदस्य पद के लिए किसी ने भी नामांकन नहीं कराया है।

Next Post

उत्तराखंड के पंचस्थनीय चुनाव में निर्विरोध प्रधान पौड़ी 392और उधम सिंह नगरसबसे कम 08 आये

देहरादून,निर्विरोध ग्राम पंचायत पौड़ी गढ़वाल 392 सबसे ज्यादा आये  दूसरा स्थान टिहरी गढ़वाल  292  अल्मोड़ा229,उत्तरकाशी162 देहरादून 134,पिथौरागढ़111,चमोली 107,बागेश्वर72,रुद्रप्रयाग66,चम्पावत48,नैनीताल48 ,उधमसिंह नगर08 वहीं निर्विरोध ग्राम पंचायत सदस्यों में टिहरी 3726 सबसे कम चम्पावत 723 छेत्र पंचायत  पौड़ी 121 व उधम सिंह नगर 05सदस्य एंव जिला पंचायत सदस्यों में टिहरी,अल्मोड़ा 3-3 जहाँ निर्वरोध […]

You May Like