उत्तरकाशी भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश चौहान का यमुना घाटी आगमन पर हुआ भव्य स्वागत ।

Pahado Ki Goonj

उत्तरकाशी भाजपा के जिला अध्यक्ष  रमेश चौहान  का  यमुना घाटी आगमन पर हुआ भव्य स्वागत              बड़कोट :- मदनपैन्यूली

जनपद उत्तरकाशी के  भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रमेश चौहान का आज यमुनाघाटी आगमन पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने ढोल -नगाड़ों के साथ स्वागत किया।दोपहर को बड़कोट पहुंचे रमेश चौहान को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कंधे पर उठाकर अभिवादन व सत्कार किया। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने नौगावं में कार्यकर्ताओं को सम्भोदित करते हुए कहा कि संघठन को मजबूत करने के लिए वे हर सम्भव प्रयास करेंगे।जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सभी पार्टी की रीति-नीति को आगे बढ़ाते हुए एकजुट होकर कार्य करें।तथा राज्य व केंद्र सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं को हर वर्ग हर समाज तक पहुचाने का कार्य करें।भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिन अपेक्षाओं के साथ प्रदेश संघठन ने उन पर विश्वाश कर जिम्मेदारी सौंपी है वे उसके अनुरूप कार्य कर पार्टी को जनपद में मजबूत करने का कार्य करेंगे।इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान,बड़कोट मण्डल अध्यक्ष मुकेश टम्टा, कालिंदी मण्डल अध्यक्ष रणवीर सिंह,नौगावं मण्डल अध्यक्ष श्रीमती मीना रावत, बर्निगाड़ मण्डल अध्यक्ष बचन पँवार,पूर्व जिलाध्यक्ष भरत रावत, गजेंद्र राणा,जगत चौहान, पूर्व जिला महामंत्री हरीश डंगवाल, सतेंद्र राणा,परशुराम जगूड़ी, बृजमोहन अग्रवाल,सोबेन्द्र रावत,प्रताप रावत, सन्दीप राणा,विनोद राणा,सन्दीप असवाल, हरिमोहन, बहादुर सिंह, महाबीर रावत, श्रीमती कृष्णा राणा, कमला जुड़ियाल,पुलमा देवी,रजनी जयाडा, दशरथ चौहान,पृथ्वीपाल सिंह, सरदार चौहान, अरुण रावत,हरीश टम्टा, गिरीश चौहान, कमेश रावत, संजय अग्रवाल,जगमोहन राणा, रविन्द्र सिंह,शांति बेलवाल, राजेश नेगी, विक्रम सिंह राणा,शिव प्रसाद उनियाल, मनमोहन चौहान ,अर्जुन रावत, विजय सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चौहान का यमुना घाटी हुआ स्वागत

छात्र जीवन से जनसंपर्क का दायरा बढ़ाने की ओर आगे रहे। बड़कोट (मदनपैन्यूली) उत्तरकाशी जनपद के भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रमेश चौहान का आज यमुनाघाटी आगमन पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने ढोल -नगाड़ों के साथ स्वागत किया।दोपY itहर को बड़कोट पहुंचे रमेश चौहान को भारतीय जनता पार्टी के […]

You May Like