उत्तरकाशी – प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन ।।

Pahado Ki Goonj

बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन ।। उत्तरकाशी / मदनपैन्यूली                                                                                                                     युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने “त्रिवेंद्र सरकार रोजगार दो वरना गद्दी छोड़ दो” मुहिम के तहत उत्तरकाशी के हनुमान चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जिसमें भजपा सरकार को बढ़ती बेरोजगारी की समस्याओं को लेकर घेरने की कोशिस की पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने अपने में कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की डबल इंजन की सरकार उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार देने में बिफल है उन्होंने कहा कि राज्य में बेरोजगारी की समस्या बिकराल हो रही है और सरकार इसको नियंत्रण करने में नाकाम सावित हो रही है उन्होंने कहा है की उत्तराखंड का युवा भाजपा सरकार से आक्रोशित है और कांग्रेस पार्टी पर अपना विश्वाश जता रहे हैं आने वाले 2022 में जिसका परिणाम दिखेगा उत्तराखंड का युवा उत्तराखंड से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगा। वही नगर पालिका बड़कोट में कांग्रेसी कार्यकर्ता ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री आतोल रावत तथा प्रदेश ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष संजय डोभाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंक कर विरोध जताया गया ,प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर नौगांव मुख्य चौराहे पर रोजगार दो” को लेकर दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने धरने में बैठकर सरकार के खिलाफ विरोध व्यक्त किया !

Next Post

बडी खबर - जिलाधिकारी टिहरी मंगेश घिल्डियाल जायेगें प्रधानमंत्री कार्यालय , अंडर सेक्रेट्री के तौर पर प्रधानमंत्री कार्यालय में करेगें काम।

बडी खबर – जिलाधिकारी टिहरी मंगेश घिल्डियाल जायेगें प्रधानमंत्री कार्यालय , अंडर सेक्रेट्री के तौर पर प्रधानमंत्री कार्यालय में करेगें काम। देहरादून।     पहाडो की गूंज ब्यूरो                                                […]

You May Like