उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश गंगोत्री तथा यमनोत्री धाम की तीन दिवसीय यात्रा पर।

Pahado Ki Goonj

उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश गंगोत्री तथा यमनोत्री धाम की तीन दिवसीय यात्रा पर।     बड़कोट :-

मुख्य न्यायाधीश मा0 उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड नैनीताल  श्री रमेश रंगनाथन अपने तीन दिवसीय गंगोत्री एंव यमुनोत्री धाम के भम्रण पर है।  निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज 12.05 बजे जनपद मुख्यालय पंहुचे, उन्होनें बाबा काशी विश्वनाथ मन्दिर के दर्शन कर विशेष पूजा अर्चना की तत्पश्चात लोनिवि भागीरथी भवन में अल्प विश्राम के बाद वे रात्रि विश्राम के लिए हर्षिल प्रस्थान करेगें । 

7 अक्टूबर को प्रातः हर्षिल से गंगोत्री के लिए प्रस्थान करेगें व गंगा आरती में सम्मिलित होगें । गंगोत्री में पूजा अर्चना करने के पश्चात रात्रि विश्राम के लिए जानकीचटृी पंहुचेगें । 8 अक्टूबर को वे प्रातः यमुनोत्री धाम के दर्शनार्थ जायेगें , यमुनोत्री धाम के दर्शन करने के पश्चात वे रात्रि विश्राम बड़कोट करेगें व 9 अक्टूबर को बड़कोट से मसूरी के लिये प्रस्थान करेगें ।

Next Post

उत्तरकाशी ब्रेकिंग :- ट्रक बाहन दुर्घटनाग्रस्त 1 की मौत 3 घायल।

उत्तरकाशी ब्रेकिंग :-  ट्रक बाहन दुर्घटनाग्रस्त 1 की मौत 3 घायल।                                         उत्तरकाशी  के थाना धरासू क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस रोड पर एक ट्रक वाहन संख्या यूके- 14- 0137 उत्तरकाशी से […]

You May Like