डराने लगी देहरादून में मूसलाधार बारिश , धनोल्टी में बर्फबारी

Pahado Ki Goonj

देहरादून। राजधानी देहरादून में गुरुवार की शाम से रुक-रुक कर हो रही बारिश का सिलसिला आज यानी शुक्रवार को भी जारी है। दून में आज आसमान के काले बादल छा गए और अंधेरा हो गया। जिसके बाद तेज गर्जना के साथ मूसलाधार बारिश हुई। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई। धनोल्टी में फिर से गुरुवार रात बर्फबारी हुई है।
तीन दिन से रुक-रुक कर हो रही इस बारिश से अब लोग परेशान हो गए हैं। कई जगह जल भराव हो गया है। मौसम खराब होने की वजह से पहाड़ी इलाकों में खासी ठंड पड़ रही है। जिससे लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए हैं। वहीं मसूरी में भी गुरुवार रात के बारिश जारी है। वहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
उत्तरकाशी जनपद के सभी तहसील क्षेत्रो में बारिश हो रही हैं। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू के पास मलबा आने से बंद हो गया था। जिसे बीआरओ ने सुचारू कर दिया है। डामटा के पास पहाड़ी टूटने से यमुनोत्री राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। हाईवे में कुथनौर के पास भी मलबा आ गया है। राजमार्ग को खोलने का कार्य युद्धस्तर से जारी है। यमुनोत्रीधाम व आसपास के क्षेत्र में रात से हो बर्फबारी हो रही है। वहीं निचले इलाकों और यमुनाघाटी में लगातार हो रही बारिश ने ठंड बढ़ा दी है।

Next Post

किसानों पर मारः हरिद्वार में तेज बारिश के साथ ओले पड़े

देहरादून। हरिद्वार में शुक्रवार सुबह तेज बारिश के साथ ओले भी पड़े। सुबह के समय में दो बार ओले पड़े। लगातार बारिश होने से अब यहां लोग परेशान हो गए हैं। बारिश के साथ तेज गर्जनाओं से लोग सहमे हुए हैं। इस बार किसानों पर मौसम की बड़ी मार पड़ी […]

You May Like