प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश कार्यालय में झंडा फहराया

Pahado Ki Goonj

देहरादून ,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश कार्यालय में झंडा फहराया इस अबसर पर उन्होंने देश के महान बलिदानी महात्मा गांधी जवाहर लाल नेहरु  सरदार बलभ भाई पटेल सही गोविंद बलभ पन्त अनेकों महापुरुषों के त्याग और बलि दान का फलदेश मे स्वतंत्रता की आज 73 वीं बर्ष गांठ मना रहे हैं।इसको बनाये रखने के लिए उन महान लोगों के आदर्श पर चलने के लिए हम सभी को साथ लेकर आगे बढ़ाने का काम करना हैं उन्होंने प्रदेश वासियों

को बधाई एवं शुभकामनायें दी है। इस पुनीत अवसर पर उन्होंने समस्त महान स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण करते हुए कहा कि आज यदि हम खुली हवा में साॅस ले रहे है तो वह उन महान स्वतंत्रता सेनानियों की देन है जिन्हांेने अपने प्राणों को नौछावर कर देश की आजादी के लिए शहादत दी है। उन्होंने कहा कि महात्मा गंाधी जी के नेतृत्व में देश के हजारों हजार नौ जवान आजादी के लिए अपने प्राणों की बलि देने के लिए तैयार थे। उन्होंने कहा कि 8 अगस्त 1942 की रात को कांग्रेस महासमिति के समक्ष भारत छोडो आन्दोलन के प्रस्ताव पर बोलते हुए महात्मा गांधी जी ने कहा था कि मैं आपको एक ही मंत्र देता हॅू करो या मरो। आजादी डरपोक के लिए नही है, जिनमें कुछ कर गुजरने की ताकत है, वही जिंदा रहते है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी के करो या मरो के मंत्र पर अपने जीवन को जंगे आजादी के लिए आहुत करने के लिए अपने घरों से निकल पड़े। देश को आजादी दिलाने में सबसे अधिक संख्या नौजवानों की थी।
श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि आज दुर्भाग्य से ऐसे लोग सत्ता में है जो स्वतंत्रता आन्दोलन के भागीदार नही थे और सत्ता में बने रहने के लिए देश से झूठ बोल रहे है। उन्हांेने कहा कि जो लोग यह कह रहे है कि 70 वर्षो में देश में कुछ नही हुआ उन्हंे उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास को पढ़ना चाहिए। उन्होेंने कहा अंग्रेज देश को कंगाल कर गये थे, परन्तु देश किसी से भी मुकाबला करने में सक्षम है। उन्होंने कांगे्रस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि देश की जनता आज कांगे्रस की ओर देख रही है ऐसे में हम सबका कत्र्वय है कि उन फिरकापस्त लोगांे का मुकाबला करें जो देश में भाई चारे को तार-तार करने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने कहा कि लगातार देश के लोकतांाात्रिक व सवैधानिक मूल्यों पर साम्प्रदायिक ताकतों द्वारा प्रहार किया जा रहा है जिसका हम सबको एकजुट होकर सामना करना होगा।
इस अवसर पर विधायक मनोज रावत, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, जोत सिंह बिष्ट, मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी डॉ आर पी  रातूूडी ,पूर्व मातवर सिंह कण्डारी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, नारायण पाल, प्रदेश अनुशासन समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, अशोक वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी, संजय भट्ट, जिलाध्य संजय किशोर, अमरजीत सिंह, ताहिर अली, याकूब सिद्विकी, कै0 बलवीर सिंह रावत, नीनू सहगल, राजेश शर्मा, नवीन जोशी, डाॅ0 विजेन्द्र पाल, गिरीश पुनेड़ा, दीप बोहरा, सुमित्रा ध्यानी, कमलेश रमन, सुलेमान अली, विरेन्द्र बुटोला, देवेन्द्र सती, देवेन्द्र सिंह, शान्ति रावत, मंजूला तोमर, महेश जोशी, सुधीर सुनहरा, कुवंर सिह यादव, दीवान सिंह तोमर, पूरन सिंह रावत, लाखीराम, विजल्वाण, पुष्पा पंवार, सावित्री थापा, चन्द्रकला नेगी, अनुराधा तिवाडी, अनून कपरू, प्रियांशु छावड़ा, ऐतात अहमद, विशाल मौर्य, संग्राम सिह पुंडीर, जगदीश चैहान, बाला शर्मा,रोशनी गोदियाल, मनमोहन शर्मा, जे0 पी0 निगम, ओम प्रकाश सती, चरण कौशल, आर0 पी0 चैहान, मनमोहन राणा, उदिमा देवी, आदित्य गर्ग, नीरज त्यागी, संदीप धुलिया, राजकुमार यादव, कृष्णपाल, ललित थपलियाल, अनिश कुरैशी, जयपाल सेठी, नानक चन्द, सलीम अहमद, मंजू चैहान, राजेन्द्र चैहान, राजेश पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

Next Post

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी बी.डी.सिंह को विशिष्ट नागरिक सम्मान

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी बी.डी.सिंह को विशिष्ट नागरिक सम्मान * श्री केदार सभा एवं ब्यापार सभा केदारनाथ ने किया सम्मानित * मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी के योगदान की सराहना की *श्री केदारनाथ धाम में शिव महापुराण कथा का समापन। श्री केदारनाथ धाम: 15 अगस्त। श्री केदार सभा एवं […]

You May Like