मकान की छत गिरने से गोशाला में बंधे सात मवेशी दबे

Pahado Ki Goonj

पिथौरागढ़ : विकासखंड मुख्यालय कनालीछीना के बस स्टैंड के निकट स्थित एक मकान की छत गिर गई। इससे नीचे के तल में स्थित गोशाला में बंधे सात मवेशी दब गए। गनीमत यह रही की मकान में घर का कोई सदस्य मौजूद नहीं था।

रघुवीर सिंह के मकान की छत पत्थरों की स्लेट की थी। छत के गिरते ही मकान के पहली मंजिल का फर्श मलबे के भार से टूटा। इसके बाद यह निचले तल पर आ गिरा।

निचले तल पर गोशाला में सात मवेशी बंधे थे। इसमें दो भैस, चार बकरियां और एक बैल मलबे में दब गए। आसपास के लोगो ने बचाव कार्य चलाकर जानवरो को जिंदा मलबे से बाहर निकाला। इससे जानवरों को चोट आई हैं। जिस समय हादसा हुआ उस समय घर के लोग मकान से सटे रसोईघर में खाना खा रहे थे। अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता।

Next Post

कौन रंग फागुन रंगे, रंगता कौन वसंत

कौन रंग फागुन रंगे, रंगता कौन वसंत प्रेम रंग फागुन रंगे, प्रीत कुसुम वसंत। चूड़ी भरी कलाइयाँ, खनके बाजू-बंद, फागुन लिखे कपोल पर, रस से भीगे छंद। फीके सारे पड़ गए, पिचकारी के रंग, अंग-अंग फागुन रचा, साँसें हुई मृदंग। धूप हँसी बदली हँसी, हँसी पलाशी शाम, पहन मूँगिया कंठियाँ, […]

You May Like