धार्मिक स्थलों को खोलने से पहले किया गया सैनेटाइज

Pahado Ki Goonj

देहरादून। वैश्विक महामारी कोरोना के बीच अब धीरे-धीरे जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। ऐसे में केंद्र सरकार के निर्देश पर राज्य सरकार धार्मिक स्थलों को भी खोलने जा रही है। लिहाजा, इन्हें सैनेजाइज करने पर खासा जोर दिया जा रहा है। वहीं, राज्य सरकार के इस फैसले का श्रद्धालुओं ने स्वागत किया है। बता दें कि राजधानी देहरादून में शहर के 52 वार्डों को सैनेटाइज किया गया है। जिसमें धार्मिक स्थलों विशेष तौर से मंदिर, गुरुद्वारा और मस्जिदों में प्राथमिकता दी गई है। क्योंकि, आगामी 8 जून से केंद्र सरकार के निर्देश पर धार्मिक स्थलों में पूजा-अर्चना के लिए छूट दी गई है। ऐसे में धर्म गुरुओं पर श्रद्धालुओं ने सरकार के इस फैसले पर खुशी जाहिर की है।इसी कड़ी में देहरादून के पल्टन बाजार से स्थित मंदिर, गुरुद्वारा और मस्जिद को सैनेटाइज किया गया है। बीते दो महीनों से लॉकडाउन के चलते यहां धार्मिक अनुष्ठानों पर रोक लगाई गई थी। वहीं, अब केंद्र और राज्य सरकार के निर्देश पर आगामी 8 तारीख से श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए धार्मिक स्थलों को खोला जाएगा। लिहाजा, बीते शनिवार से पूरे शहर के साथ-साथ धार्मिक स्थलों को सैनेटाइज किया जा रहा है। ताकि, कोरोना संक्रमण का खतरा कम से कम हो।

Next Post

क्वारंटाइन लोगों से मनमाना किराया लेने पर होटल संचालकों पर होगी सख्त कार्रवाई

देहरादून। बाहरी राज्यों से आ रहे प्रवासियों के लिए जिला प्रशासन ने होटलों में क्वारंटाइन की व्यवस्था कर रखी है। लेकिन होटल संचालक इन लोगों से मनमाने तरीके से किराया वसूलने का काम कर रहे हैं। वहीं जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव ने साफतौर पर कहा है कि जो चार्ज जिला प्रशासन […]

You May Like