सड़क हादसे में आई टी बी पी उत्तरकाशी निवासी के जवान की मौत

Pahado Ki Goonj

सड़क हादसे में आई टी बी पी उत्तरकाशी निवासी के जवान की मौत

मदन पैन्यूली उत्तरकाशी/ डुंडा ब्लाक के धनारी पट्टी निवासी आई टी बी पी के एक जवान की असम,सड़क हादसे में मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार ग्राम दिग्थोल पट्टी धनारी डुंडा के अनिल राणा आई टी बी पी की 49 बटालियन में, अरुणाचल प्रदेश में तैनात था। शुक्रवार को 20 जवानों की एक टोली असम डिब्रुगढ़ के लिए रवाना हुई; जिसमें अनिल राणा भी शामिल थे। जैसे ही जवानों की बस तिलकबाई-बसर रोड़ पर पहुंची ऊपर पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। जिसमें बस भूस्खलन की चपेट में आ गई। उसमें अनिल राणा सहित नौ जवान घायल हो गये। जिसमें अनिल राणा की अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

मृतक का परिवार पत्नी व दो बच्चों सहित उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में रहता है।
आई टी बी पी के द्वारा उनको घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही परिवार में मातम छाया हुआ है।

Next Post

उत्तराखंड खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 48 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

उत्तराखंड: खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 48 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक मृतकों की सूची ।मौत के बाद रखा शव 1. गोपी चंद (32) पुत्र सोहन लाल निवासी ग्राम मैंरा पट्टी इडिया कोट तल्ला, 2. विनोद सिंह बिष्ट (30) पुत्र दिलवर सिंह बिष्ट निवासी ग्राम […]

You May Like