बर्फबारी से कई स्थानों पर मार्ग अवरुद्ध

Pahado Ki Goonj

हल्द्वानी। उत्तराखंड के पर्वतीय और ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फवारी के कारण कई स्थानों पर मार्ग अवरुद्ध हो गये हैं। बर्फबारी के कारण पूरे राज्य में ठंड बढ़ गई है।
उत्तरकाशी जिला आपदा परिचालन केन्द्र के प्रभारी अधिकारी देवेंद्र सिंह पटवाल ने बताया कि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ), भटवाड़ी के अनुसार, भैरवघाटी से गंगोत्री तक बर्फवारी के कारण मार्ग अवरुद्ध हैं। वर्तमान में भैरवघाटी, गंगोत्री क्षेत्रों में हल्की बर्फवारी हो रही है, जबकि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात हेतु सुचारू है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में जानकीचट्टी, यमुनोत्री एवं तहसील क्षेत्रों में घने बादल लगे हैं।
चमोली की निजमुला घाटी में सुबह से हल्की बर्फबारी हो रही है। औली में सुबह से अच्छी बर्फबारी हो रही है। देहरादून, मसूरी, हरिद्वार, पौड़ी, अल्मोड़ा और नैनीताल में भी बादल छाए हैं, जबकि पिथौरागढ़ में बूंदाबांदी हो रही है। इससे पूरे राज्य में ठंडक का प्रकोप बढ़ गया है। लोग जगह-जगह अलाव जलाकर ठंडक दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। इधर हल्द्वानी में भी सुबह से बादल छाये हुये हैं। और यहां भी बारिश के आसार बने हुये हैं। आने वाले दिनों में यहां पर तापमान में गिरावट आने के आसार हैं।

Next Post

पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह से बादल, तापमान में गिरावट

नैनीताल। बुधवार को नैनीताल सहित पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह से ही बादल छाने से तापमान में भारी गिरावट आ गई। दिन शुरू होने के साथ ही यहां कभी-कभी धूप भी खिलने लगी। इन दिनों ठंड बढने के साथ ही लोगों ने हीटरों का इस्तेमाल शुरू कर दिया। मौसम विभाग के […]

You May Like