रमजान 2020ः पहला रोजा- लॉकडाउन के चलते घरों से ही की इबादत

Pahado Ki Goonj

देहरादून। रमजान का चांद शुक्रवार की शाम नजर आया। जिसके बाद शहर काजी ने माहे रमजान का एलान कर दिया। आज रमजान का पहला रोजा है। लॉकडाउन के चलते लोगों ने घरों से ही इबादत की।
शहर काजी मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी ने कहा कि इस बार लॉकडाउन के चलते घरों से ही इबादत करनी है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वह कहीं भी भीड़ इकट्ठा न करें। नमाज भी अपने घरों से ही अदा करें। वहीं, शहर मुफ्ती मो. सलीम अहमद ने भी माहे रमजान की मुबारकबाद देते हुए कहा है कि इस बार इफ्तारी में पड़ोस के जरूरतमंद लोगों की मदद भी करें। उन्होंने लोगों से घरों में रहकर इबादत करने की अपील की है।
रोजेदारों के लिए इस बार भी माहे रमजान में 14 घंटे से ऊपर का रोजा होगा। दून में रोजे का जो टाइम टेबल जारी किया गया है, उसके मुताबिक, पहला रोजा जहां 14 घंटे और 39 मिनट का होगा तो वहीं आखिरी रोजा 15 घंटे 27 मिनट का होगा।

Next Post

गर्मी के बीच रोजेदारों की होगी कठिन परीक्षा

देहरादून। माहे रमजान में इस बार भी गर्मी के बीच रोजेदारों की कठिन परीक्षा होगी। रोजों की शुरुआत का अशरा करीब साढ़े 14 घंटे का होगा लेकिन आखिरी अशरे तक पहुंचते-पहुंचते रोजे का समय करीब 48 मिनट बढ़ जाएगा। शहर मुफ्ती मो. सलीम अहमद की ओर से जारी किए गए […]

You May Like