छात्रों को चरस सप्लाई करने वाली महिला को पुलिस ने पकड़ा

Pahado Ki Goonj

विकासनगर : सहसपुर पुलिस ने नशे के तस्करों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक महिला को चरस के साथ गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 600 ग्राम चरस बरामद की गई।

पुलिस ने देर रात चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान खुशहालपुर गांव के पास एक संदिग्ध महिला की जब महिला पुलिस ने तलाशी ली तो उसके कब्जे से चरस बरामद हुई।

गिरफ्तार की गई महिला महराज पत्नी मुस्तकीम ग्राम खुशहालपुर निवासी है। उसने पुलिस को बताया कि उसका पति यूटीलिटी वाहन चालक है। वह भी उसके साथ जाती है। सहारनपुर, उत्तरकाशी आदि क्षेत्र चरस लाकर वह छात्रों को बेचती है। चरस की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं महिला से तीन हजार रुपये भी बरामद हुए।

Next Post

कोहरे के दौरान तालाब में गिरी कार, इलाज कराने जा रही महिला की मौत

रुड़की : इलाज के लिए एम्स जा रही महिला की सड़क पर पसरे कोहरे ने जान ले ली। महिला की कार सड़क किनारे तालाब में जा गिरी। इससे उसकी मौत हो गई। कार में सवार अन्य तीन को लोगों ने बचा लिया। जानकारी के मुताबिक अकबरपुर झोझा निवासी मोहसिना (65 […]

You May Like