पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो- फिर मुस्कुराएगा इंडिया और फिर जीत जाएगा इंडिया

Pahado Ki Goonj

नई दिल्ली। आज पूरी दुनिया विश्व स्वास्थ्य दिवस मना रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों का आभार जताया है। उन्होंने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने का आग्रह किया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें फिल्म जगत के अभिनेटा और अभिनेत्री नजर आ रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, श्आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर आइए हम न केवल एक दूसरे के अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रार्थना करें बल्कि उन सभी डॉक्टरों, नर्सों, चिकित्सा कर्मचारियों और स्वास्थ्य कर्मचारियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करें, जो बहादुरी से कोविड-19 खतरे के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर रहे हैं।श्प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई की यह दिन लोगों को अपनी निजी फिटनेस पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा, श्विश्व स्वास्थ्य दिवस के दिन आइए हम यह भी सुनिश्चित करें कि हम सामाजिक दूरी जैसे नियमों का पालन करें जो हमारे स्वयं के जीवन के साथ-साथ दूसरों के जीवन की रक्षा करेंगे। उम्मीद करता हूं कि यह दिन हमें सालभर व्यक्तिगत फिटनेस पर ध्यान केंद्रित करने की ओर प्रेरित करेगा, जो हमारे समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करेगा।प्रधानमंत्री ने फिल्म जगत द्वारा बनाए वीडियो को भी शेयर किया। जिसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, श्फिर मुस्कुराएगा इंडिया… फिर जीत जाएगा इंडिया। इस वीडियो में फिल्म जगत के सितारों के साथ क्रिकेट खिलाड़ी शिखर धवन भी नजर आ रहे हैं। गाने में लोगों से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होने के लिए और घर के अंदर रहने के लिए कहा गया है।

Next Post

लॉकडाउन से तीर्थ पुरोहितों की आर्थिक स्थिति हुई गंभीरः किशोर उपाध्याय

देहरादून। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने धार्मिक कर्मकांडों, कथा वाचकों, कथा व्यासों, तीर्थ पुरोहितों की लॉकडाउन से हुई गम्भीर आर्थिक हालात पर चिंता व्यक्त की है। उपाध्याय ने कहा कि उन्होंने आज हरिद्वार, बनारस, देव प्रयाग, पुष्कर, उज्जैन, काँगड़ा, रामेश्वरम आदि तीर्थ स्थानों के पुरोहितों से बातचीत की […]

You May Like