प्रवासियों की घर वापसी का रास्ता साफ, रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक जारी

Pahado Ki Goonj

देहरादून। राज्य के प्रवासी उत्तराखंडियों को त्रिवेंद्र सरकार ने वापस लाने का मन बना लिया है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह को इसके मद्देनजर दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
लॉकडाउन का समय जैसे-जैसे बढ़ रहा है उसी तरह से प्रवासी उत्तराखंडियों की परेशानियां भी बढ़ रही हैं। इसी को देखते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह भी प्रवासियों की घर वापसी की कवायद में जुट गए हैं। दरअसल, प्रदेश के हजारों लोग दूसरे राज्यों में रोजगार के लिए गए थे और लॉकडाउन की वजह वे वहीं फंस गए हैं। यह लोग सरकार से घर वापसी की गुहार लगा रहे हैं। प्रवासियों की इन्हीं परेशानियों को देखते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्य सचिव उत्पल कुमार को निर्देश देते हुए उन्हें राज्य में लाने के आदेश जारी किए हैं।बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों को उनके प्रवासियों को लाने को लेकर एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी के जारी होने के बाद उत्तराखंड सरकार ने भी प्रवासी उत्तराखंडियों को राज्य में लाने के लिए अधिकारियों के साथ चिंतन किया है। प्रदेश सरकार ने एक लिंक जारी करते हुए प्रवासी उत्तराखंडियों को इसमें रजिस्ट्रेशन करवाने का आग्रह किया है। रजिस्ट्रेशन के जरिये राज्य सरकार ऐसे प्रवासी उत्तराखंडियों की संख्या और लोकेशन की जानकारी ले पाएगी, जिससे उन्हें आसानी से राज्य में लाया जा सकेगा। अगर आप भी कहीं फंसे हैं तो इस लिंक पर रजिस्ट्रेशन कर उत्तराखंड वापसी कर सकते हैं।

Next Post

सीएम ने किया कोविड-19 पीसीआर टेस्टिंग लैब का ऑनलाईन लोकार्पण

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर में कोविड-19 पी.सी.आर टेस्टिंग लैब का ऑनलाईन लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में कोरोना टेस्टिंग लैब से पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली एवं टिहरी जनपद जनपदों के लोगों के सैंपल लेने में […]

You May Like