नड्डा ने टटोली नेताओं की नब्ज

Pahado Ki Goonj

देहरादून। मिशन 2022 के मद्देनजर अपने पार्टी पदाधिकारियों और सरकार में बैठे नेताओं में नई ऊर्जा का संचार करने के लिए भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा आज अपने पहले दौरे पर दून पहुंच चुके है, जहंा पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जहंा वह तीन अहम बैठकें करेंगे।
जे पी नड्डा के दून पहुंचने पर पार्टी के नेताओं द्वारा ढोल धमाके के साथ उनका स्वागत किया गया। उनके यात्रा मार्गो को बैनर पोस्टरों से पाट दिया गया। वहीं रिस्पना पुल पर पार्टी नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जिसमें सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा काऊ व महापौर सुनील उनियाल गामा सहित तमाम नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया तथा महानगर महिला मोर्चा द्वारा बाइक रैली भी निकाली गयी
भाजपा की नजर अब मिशन 2022 पर टिकी हुई है। 2017 के विधान सभा चुनाव व 2019 के लोकसभा चुनाव में मिली बम्पर जीत के बाद निकाय व पंचायत चुनाव में बढ़त बना चुकी भाजपा की नजर अब 2022 पर है। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के सांसद चुने जाने के बाद अब प्रदेश भाजपा की कमान किसे सौंपी जाये तथा संगठनात्मक चुनाव में किसे वरीयता दी जाये जैसे सवालों पर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने के मद्देनजर जे पी नड्डा के इस दौरे को अहम माना जा रहा है। भले ही वह अभी कार्यकारी अध्यक्ष है लेकिन अब पार्टी अब आने वाले चुनाव को नड्डा के नेतृत्व में ही लड़ेगी यह तय माना जा रहा है।
नड्डा ने आज यहंा पहुंचते ही सबसे पहले प्रदेश मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक की है। जिसमें सभी जिला अध्यक्ष भाग ले रहे है। इसके बाद वह सांसद और विधायकों की बैठक लेगें जिसमें सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों के भाग लेने की बात कही जा रही है। वहीं मे. जनरल खण्डूरी के किसी भी कार्यक्रम में उपस्थित न रहने का मुद्दा भी चर्चाओं में है। खण्डूरी कोर कमेटी के सदस्य भी है। जेपी नड्डा आज शाम सात बजे बीजापुर गेस्ट हाउस में कोर कमेटी की बैठक भी लेगें जो सबसे अहम मानी जा रही है।
भावी संगठन का प्रारूप क्या हो जो 2017 के प्रदर्शन को दोहरा सके। नड्डा के सामने यक्ष प्रश्न यही है। नड्डा राज्य व केन्द्र की योजनाओं की जानकारी भी लेगें कि उनका कितना लाभ लोगों तक पहुंच रहा है। सरकार व संगठन कैसा काम कर रहा है? और उसमें सुधार की कहंा कहंा जरूरत है। नड्डा का फोकस इन्ही तमाम बातों पर होगा वह आज रात दून में ही विश्राम करेंगे तथा कल दिल्ली रवाना होगेें।

Next Post

16 नवम्बर राष्‍ट्रीय प्रेस दिवस प्रेस की आजादी और समाज के प्रति उसकी जिम्‍मेदारियों का प्रतीक है

देहरादून,देश में हर साल 16 नवंबर को राष्‍ट्रीय प्रेस दिवस (National Press Day) मनाया जाता है। यह दिन प्रेस की आजादी और समाज के प्रति उसकी जिम्‍मेदारियों का प्रतीक है। इस दिन ही भारतीय प्रेस परिषद (Press Council of India) ने कार्य करना शुरू किया था। हालांकि दुनिया भर में […]

You May Like