मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने

Pahado Ki Goonj

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रगति के सम्बन्ध में बैठक की। बैठक में उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि 05 करोड़ रूपये से कम लागत की सभी 351 परियोजनाएं मार्च 2018 तक पूर्ण कर ली जाए। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए। कार्य के प्रति किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। 05 करोड़ रूपये से अधिक की परियोजनाओं जिनकी भौतिक प्रगति 75 प्रतिशत से अधिक हो चुकी है को प्राथमिकता पर रखते हुए एक वर्ष के अन्दर पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। 05 करोड़ रूपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं का थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन किया जायेगा। जबकि छोटी परियोजनाओं की नियोजन विभाग के स्तर पर समीक्षा की जायेगी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि केन्द्रीय वित्त पोषित योजनाओं के कार्याें में भी तेजी लायी जाय। बैठक में निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि प्रत्येक प्रोजक्ट की प्रति माह की कार्य प्रगति का पूर्ण विवरण दिया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।

बैठक में अपर मुख्य सचिव  ओम प्रकाश, प्रमुख सचिव  आनन्द वर्द्धन, वित्त सचिव  अमित नेगी, यूपी निर्माण निगम के एमडी  विश्व दीपक, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी एवं निर्माण निगम के अधिकारी उपस्थित थे
Next Post

2006 से टिहरी बांध प्रभावित होने के नाते नही मनाते त्योहार

मित्रों आपको सपरिवार धन तेरस की हार्दिक बधाई एशिया के सबसे बडे टिहरी बांध से प्रभावित प्रतापनगर का निवासी हूं बांध की झील में पानी भरने से प्रतापनगर की दूरी बढ़ने से सभी प्रकार की असुभिधा होरही है ।हम कृत्रिमता के कारण अभाव में जी रहे है ।हमारी मागें पूरी […]

You May Like