मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बधाई

Pahado Ki Goonj
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि महाशिवरात्रि का पावन पर्व शिव एवं शक्ति की आराधना का पर्व है। यह पर्व समाज को प्रेम एवं सद्भाव का संदेश देता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शंकर और मां पार्वती की पूजा-अराधना एवं व्रत किया जाता है। भगवान शिव को विश्वनाथ भी कहा जाता है। मुख्यमंत्री ने इस पावन पर्व पर प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की प्रार्थना की है। शिवत्व मनुष्य को अंधकार से प्रकाश की ओर तथा असत्य से सत्य की ओर ले जाने में सक्षम है। 
Next Post

भगवान शिव के 108 नाम जपें

भगवान शिव के 108 नाम —- १- ॐ भोलेनाथ नमः२-ॐ कैलाश पति नमः ३-ॐ भूतनाथ नमः४-ॐ नंदराज नमः ५-ॐ नन्दी की सवारी नमः६-ॐ ज्योतिलिंग नमः ७-ॐ महाकाल नमः८-ॐ रुद्रनाथ नमः ९-ॐ भीमशंकर नमः१०-ॐ नटराज नमः ११-ॐ प्रलेयन्कार नमः१२-ॐ चंद्रमोली नमः १३-ॐ डमरूधारी नमः१४-ॐ चंद्रधारी नमः १५-ॐ मलिकार्जुन नमः१६-ॐ भीमेश्वर नमः […]