उज्जैन में पकड़ा गया  मोस्ट वांटेड  विकास दुबे

Pahado Ki Goonj

उज्जैन। यूपी के कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का मोस्ट वांटेड आरोपी विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि विकास दुबे दर्शन के लिए उज्जैन के महाकाल मंदिर आया था। जहां से उसे गिरफ्त में लिया गया है। विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए यूपी पुलिस का पूरा महकमा दिन रात जुटा था उसे मंदिर के बाहर तैनात एक सुरक्षा गार्ड की मदद के बाद पकड़ा गया।
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसकी पुष्टि कर दी है। आपको बता दें कि विकास दुबे को गिरफ्तार करने 3 थानों की पुलिस ने बिकरू गांव में दबिश दी थी। जहां उसके गैंग ने 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने 3 जुलाई को विकास के मामा प्रेमप्रकाश पांडे और सहयोगी अतुल दुबे का एनकाउंटर कर दिया। मामले में पुलिस ने 20-22 नामजद समेत 60 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। वहीं एसटीएफ ने विकास के करीबी अमर दुबे को मार गिराया है और प्रभात मिश्रा समेत 10 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

कैसे गिरफ्त में आया विकास दूबे?
एक शख्स ने महाकाल मंदिर मे खुद को विकास दूबे बताया. मंदिर के सिक्युरिटी गार्ड ने शख्स के बारे मे पुलिस को जानकारी दी। महाकाल थाना पुलिस ने विकास दूबे को गिरफ्तार किया। उज्जैन के क्ड ने विकास दूबे की गिरफ्तारी की पुष्टी की है।

Next Post

कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी

नई दिल्ली।कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी का एक साल का कार्यकाल को 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। इसे बढ़ाने के लिए जल्द ही कांग्रेस वर्किंग कमेटी (ब्ॅब्) की बैठक होगी। कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने कहा कि पार्टी के संविधान के अनुसार कार्यकाल […]

You May Like