लम्बगावँ मे साइको क्रीमीनल को

Pahado Ki Goonj

टिहरी यस ओ जी और लम्बगावँ पुलिस को मिली बडी सफलता।सेक्सुअल साईको क्रिमिनल गिरफ्तार।

टिहरीहरी यस ओ जी प्रभारी रामकिशोर सकलानी के नेतृत्व मे यस ओ जी टीम ओर लम्ब्गव्ं थाना पुलिस को आज बडी सफलता मिली है।लम्ब्गव्ं मे पिछ्ले कई समय से लडकियो के साथ छेडछाड ओर आगजनी की घटनाओ का आज उस पटाक्षेप हो गया।पुलिस ने इस मामले मे प्रवेश पुत्र हुकुम सिंह पंवार निवासी ग्राम खोल्गढ़ पल्ला थाना लम्बगावँ ,को उसके कमरे से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी नगर पंचायत लम्ब गावँ में संविदा कर्मचारी है ।उसने अपने गावँ मे पहले भी दो छेडछाड की घटनाए की थी।जिसमे  गावँ मे फैसला हो गया था। ओर दुसरी घटना के सम्बन्ध मे इसी थाने में मुकदमा पंजीकृत है।

दिनांक 30जुलाई की रात एक बजे एक अकेली रहने वाली स्थानिय अध्यपिका रात मे एक बजे शौच के लिये जब टॉयलेट गयी तो किसी ने बहार से कुण्डी बंद कर दी शोर मचाने पर अज्ञात व्यक्ति उसका मोबाइल उठा कर ले गया।इस घटना के सम्बन्ध मे थाना लम्ब् गावँ मे मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।
दिनांक 15/16सितम्बर2017 की रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा बी ए की छात्रा मीरा कुमारी से रात एक बजे जबरन कमरा खुलवाना चाहा। कमरा ना खोलने पर आरोपी द्वारा उसके कमरे की बहार से कुण्डी बन्द कर  दरवाजे पर पैट्रोल छिडक कर आग लगा दी।शोर मचाने पर पर आस पडौस के लोगो द्वारा
मीरा को बहार निकाला गया।इस घटना की भी थाना लम्ब्गाव मे रेपोर्ट्ट लिख्वाई गयी।
इस घटना के अगले दिन ही 16/17-सितम्बर की रात एक मोटर साइकिल पर रात मे आग लगा दी गयी।
इसके अलवा लोगो की शिकायत थी की रात मे कोई अज्ञात व्यक्ति महिलाओ के अन्तर्वस्त्र चुरा ले जाता है।
इन घटनाओ को लेकर लम्ब् गावं के लोगो द्वारा खुलासे को लेकर व्यापक प्रदर्शन किया था।ओर लोग डर के साये मे जी रहे थे।पुलिस के साथ साथ जनता भी रात को पहरा दे रही थी।यस यस पी टिहरी के
आदेश पर शनिवार को  प्रभारी आर के सकलानी नरेंद्ररनगर टीम के साथ इलाके मे कसरत करने के बाद रविवार को पुलिस ने स्थानिय रॉयल टेलर के स्वामी के बेटे प्रवेश को हिरासत मे ले लिया। पूछताछ पर प्रवेश ने कई खुलासे किये।जिन्हे सुनकर पुलिस भी दंग रह गयी।प्रवेश मे बताया की वह अकेली महिलाओ को ही निशाना बनाता था।ओर उनसे सेक्स करने की इछा को लेकर रात रात भर मौके की तलाश मे उनके कमरे के बहार छुपा रह्ता था। कामयाबी न मिलने पर वह उनके बाहर टँगे अन्तर्वस्त्र लेकर भाग जता था। उसने गाव मे अपनी भतीजी को भी हवस का शिकार बनाया था परन्तु मामला परिवार का होने के कारण पुलिस मे रेपोर्ट नही लिख्वाई गयी।इसी साल उसने अपने गाँव की भाभी को भी छेड़ा था जिसका ।मुकदमा लम्ब्गाव मे लिखा गया था। छात्रा मीरा कुमारी का कमरा उसके नगर पंचायत कार्यालय से सटा होने के कारण उस पर उसकी बुरी नज़र थी।उस रात को वह बदनीयती से उसके कमरे पर गया ओर मकान मलिक के नाम से आवाज देकर कमरा खोलने का प्रयास किया कमरा खोलने को दबाव बनाने को लेकर उसने दरवाजे पर पैट्रोल लगकर आग लगा दी लड्की के चिल्ला जाने पर आरोपी वहा से भाग कर अपने कमरे मे दुबक गया।अगले दिन पुलिस जब इस सम्बन्ध मे कस्बे के आवारा तत्वों को निशाना बनाने लगी तो उसने ही अग्ली रात ध्यान भटकाने को अपने कमरे के बहार ही खडी बाइक को आग लगा दी।जिससे पुलिस का ध्यान छेडछाड से हट्ट जाये।प्रवेश ने महिला अध्यपिका के साथ हुई घटना को भी कबूल किया है।यस यस पी ने2500₹ का नकद इनाम देने की घोषणा की है।लम्ब्गाव व्यापार मण्डल ने भी पुलिस को बधाई देते हुए सम्मानित करने की घोषणा की है।

Next Post

आज रेलमंत्री मुख्यमंत्री आवास में लेंगे

रेल मंत्री पीयूष गोयल आज अपराह्न 03ः00 बजे मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत के साथ राज्य की रेल परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। बैठक के दौरान रेलवे से सम्बन्धित लम्बित प्रकरणों एवं रेलवे लाईन के लिए जो सर्वे किये गये हैं, उनकी सम्भावनाओं पर चर्चा की जायेगी। बैठक में […]

You May Like