लालबहादुर शास्त्री एकेडमी मे मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत

Pahado Ki Goonj

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में  वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारियों के प्रशिक्षण सत्र को संबोधित किया। यह अधिकारी अकादमी में फेज-तीन मध्यावधि प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु आये हैं।

मुख्यमंत्री ने आदि शंकराचार्य और सरदार पटेल को किया याद।
आई.ए.एस. प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि 22 राज्यों के 85 अधिकारियों की उपस्थिति राष्ट्र की विशालता और विविधता में एकता की परिचायक है। उन्होने कहा कि आदि शंकराचार्य ने देश के चार कोनों में चार धाम स्थापित कर सांस्कृतिक एकता को मजबूत किया था। सरदार पटेल ने स्वतंत्रता प्राप्त होने के उपरान्त देश की विभिन्न रियासतों को भारत संघ में विलय करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
‘‘अब सिर्फ करना नहीं है, वरन क्या करना है, ये भी निर्धारित करना है‘‘-मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि मध्यावधि प्रशिक्षण कार्यक्रम 8-10 वर्ष का अनुभव प्राप्त कर चुके अधिकारियों के लिये आयोजित किया जा रहा है। अभी तक प्रारंभिक फेज में अधिकारी उप जिलाधिकारी, सी.डी.ओ, जिलाधिकारी के रूप में नीतियों, नियमों, निर्देशों का सिर्फ पालन कर रहे थे परन्तु अब �
Next Post

नमामि गंगे की मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केंद्रीय राज्य मंत्री के साथ बैठक की

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  मुख्यमंत्री आवास में भारत सरकार के राज्य  मंत्री डाॅ. सत्यपाल सिंह एवं विभागीय अधिकारियों के साथ नमामि गंगे की बैठक की। बैठक में गंगा को स्वच्छ, अविरल तथा निर्मल बनाये रखने के लिए। घाटों के सौन्दर्यीकरण, घाटों की सफाई, गंगा की स्वच्छता, सीवर ट्रीटमेंट प्लान […]

You May Like