गैरसैंण अभियान को पर आंदोलन को समर्थन देने साथियों संग पहुंचे किशोर उपाध्याय

Pahado Ki Goonj

*148 वां दिवस प्रकाश नार्थ जारी*

*गैरसैंण मंच पर आंदोलन को समर्थन देने साथियों संग पहुंचे किशोर उपाध्याय|*

देहरादून 11 फरवरी 2019| *गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान* का धरना को आज 148वाँ दिन में प्रवेश कर गया| आज काँग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री किशोर उपाध्याय बड़ी संख्या में साथियों संग गैरसैंण आंदोलन को समर्थन देने संघर्ष स्थल पर पहुंच गये| उन्होंने अपनी पूर्व की हिचकिचाहट को दूर फेंकते हुए गैरसैंण आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की बात मंच पर कही| हाल ही में जिस प्रकार से किशोर उपाध्याय की भाजपा से राज्य सभा सांसद श्री अनिल बलूनी से वार्ता चर्चाओं के बाजार में गर्म है, उसको देखते हुए आज यकायक *गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान* के मंच पर पहुंचकर जिस प्रकार से श्री किशोर उपाध्याय ने गैरसैंण राजधानी आंदोलन को समर्थन व्यक्त किया है, वह चौंकाने वाला भी है परंतु स्वागत योग्य है| वैसे बताते चलें कि श्री किशोर उपाध्याय पूर्व में भी राजधानी गैरसैंण आंदोलन को समर्थन देने आए हैं| परंतु आज जिस आत्मविश्वास से वह राजधानी गैरसैंण के पक्ष में आए वह गैरसैंण अभियानकर्मियों के लिए भी काफी उत्साहवर्धक रहा| गैरसैंण अभियान से जुड़े राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह भी संभव है कि जिस प्रकार से काँग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गाँधी ने सभी काँग्रेसियों को आक्रमक मुद्रा में आने को कहा है उसके दृष्टिगत भी आज गैरसैंण मंच पर श्री किशोर उपाध्याय का आगमन सधी हुई रणनीति का हिस्सा हो| बहरहाल *गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान* ने श्री किशोर उपाध्याय के आगमन की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा है कि राज्य के अन्य राजनेताओं को भी श्री किशोर उपाध्याय जी के समान ही अनुकरण करते हुए खुलकर राजधानी गैरसैंण के समर्थन में उतरना चाहिए| आज गैरसैंण के पक्ष में धरना और समर्थन देने वालों में *श्री किशोर उपाध्याय, श्री राजेन्द्र सिंह भंडारी, मदन सिंह भंडारी, बॉबी पंवार, पारुल, लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल, मनोज ध्यानी, विजय सिंह रावत, कमल काँत, मनोज कुमार बडोला, जबर सिंह पावेल, दीपक नेगी, सुबोध लखेडा, नरेन्द्र राणा, सोहन सिंह रावत, डॉ पंकज मलेठा, कृष्ण कुमार सेमवाल, रविन्द्र प्रधान, प्रवीन कुमार सिंह, सचिन कुमार, हरीश रावत, उत्कृष्ट बडोला, राकेश चन्द्र सती* आदि मौजूद रहे|

*Manoj Dhyani, Media Unit, Gairsain Rajdhani Nirman Abhiyan*

https://www.facebook.com/GairsainRajdhaniNirmanAbhiyan

Next Post

देश के 22 फर्जी विश्वविद्यालयों की डिग्री अवैध, यूजीसी ने राज्य सरकारों से कार्यवाही की मांग

देश के इन 22 फर्जी विश्वविद्यालयों की डिग्री अवैध, यूजीसी ने राज्य सरकारों को भेजी सूची दिल्ली:यूजीसी एक्ट व कानून के तहत करें कार्रवाई करने का किया आग्रह सूची में यूपी, दिल्ली समेत अन्य राज्यों के विवि के नाम यूजीसी ने राज्य सरकारों को 22 फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची भेजते […]

You May Like