खेलो के लिए आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के साथ ही खेल संस्कृति को भी बढ़ावा दे रहे है- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र

Pahado Ki Goonj
खेलो के लिए आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के साथ ही खेल संस्कृति को भी बढ़ावा दे रहे है- मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र
 मुख्यमंत्रीस4  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को रायपुर, देहरादून स्थित राजीव गांधी अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में देहरादून एरिना का विधिवत शुभारम्भ किया। देहरादून एरिना में निजी-सार्वजनिक भागीदारी के अन्र्तगत राजीव गांधी अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का संचालन एवं देख-रेख का कार्य अगले 30 वर्षो तक निजी कम्पनी आईएलएफएस द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र तथा खेल मंत्री   अरविन्द पाण्डेय की उपस्थिति में खेल विभाग उत्तराखण्ड सरकार तथा निजी कम्पनी jiआईएलएफएस के बीच यह समझौता किया गया।
खेल विभाग एवं आईएलएफएस का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने इस समझौते को ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण बताया। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि राजीव गांधी अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त है। समझौते से खेलों, विशेषकर क्रिकेट को ग्रासरूट लेवल तक प्रोत्साहित करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियाॅं तथा राज्य के युवाओं की स्वाभाविक संर्घषशील प्रवृति के साथ ही यदि उचित प्रशिक्षण की व्यवस्था हो तो राज्य को अनेक खेल प्रतिभाएं मिल सकती हैं। उत्तराखण्ड के खिलाड़ी अन्य राज्यो, राष्ट्रीय एवं अन्र्तराष्ट्रीय स्तरों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। राज्य सरकार खेलो के लिए आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के साथ ही खेल संस्कृति को भी  बढ़ावा दे रही है। राज्य में वाटर स्पोर्टस की अच्छी सम्भावनाएं है। उत्तकाशी में भी वाटर स्पोर्टस की असीम सम्भावनाएं है। यहां की झीले गहरी व प्राकृतिक रूप से बेहद सुन्दर है। हमारे पास अन्र्तराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम है। अल्मोड़ा में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेंज विकसित करने हेतु स्वीकृति दे दी गई है। उत्तराखण्ड में पर्याप्त खेल प्रतिभाओं के साथ ही यहां की भौगोलिक परिस्थितियां भी खेलो को प्रोत्साहित करती है। राज्य सरकार अपनी उभरती हुई खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव सहायता देगी। हमारे बच्चो का हित हमारे लिए सर्वोपरि है।
इस अवसर पर विधायक  उमेश शर्मा काऊ, मुख्य सचिव  उत्पल कुमार सिंह, सचिव खेल डा0 भूपिन्दर कौर औलख, निदेशक खेल विभाग श्रीमती विम्मी सचदेवा रमन भी उपस्थित थे। 
Next Post

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् द्वारा शनिवार को जारी हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट एवं सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा परिणामों में सफल छात्र छात्राओं, उनके गुरूजनों और अभिभावकों को बधाई दी

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् द्वारा शनिवार को जारी हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट एवं सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा परिणामों में सफल छात्र छात्राओं, उनके गुरूजनों और अभिभावकों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दौर प्रतिस्पर्धात्मक उत्कृष्टता का है। उन्होंने आशा व्यक्त की है […]

You May Like