रविवार 21 जून को खंडग्रास सूर्य ग्रहण

Pahado Ki Goonj

देहरादून। 21 जून यानी रविवार को अमावस्या का दिन पड़ रहा है। इस दिन खंडग्रास सूर्य ग्रहण देश के हर स्थान पर दिखाई देगा। ज्योतिषाचार्य नवीन चंद्र जोशी का कहना है कि इस दिन लगने वाला सूर्य ग्रहण देश की दशा और दिशा को तय करेगा। साथ इसका असर देश के वर्तमान हालातों पर भी पड़ सकता है। इसके तहत आपदा, महामारी और अन्य भौतिक घटनाएं देश को मुश्किल में डाल सकती है। वहीं, इस सूर्य ग्रहण से कई राशियों को नुकसान पहुंचेगा। ज्योतिषाचार्य नवीन चंद्र जोशी के अनुसार 21 जून को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण, सुबह 9 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर दोपहर 1 बजकर 53 मिनट पर खत्म होगा। इस साल पड़ने वाले सूर्य ग्रहण का असर देश में काफी लंबे समय तक रहेगा। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, सूर्य ग्रहण का सूतक 20 जून को रात्रि 10 बजकर 24 मिनट पर शुरू हो जाएगा। ज्योतिषाचार्य जोशी का मानना है कि ये सूर्य ग्रहण देश की दशा और दिशा को बदल देगा, जिसका असर अगले 3 महीनों तक रहेगा। ये ग्रहण देश की सीमाओं पर तनाव की स्थिति पैदा करेगा। इसके अलावा कोरोना के मामलों में भी वृद्धि होगी। साथ ही ये ग्रहण आपदा की संभावनाओं को भी बढ़ाएगा। वहीं, ज्योतिषाचार्य जोशी ने बताया कि मेष, वृष, मिथुन, कर्क और सिंह राशियों के लोगों के लिए ये ग्रहण लाभदायक सिद्ध होगा। जबकि कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। साथ ही ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि सूर्य ग्रहण के समय सूर्य उपासना और पाठ करना लाभकारी होगा। इसके बाद स्नान, ध्यान, तप और दान करने से लोगों को लाभ मिलेगा।

Next Post

रविवार को विश्व योग दिवस

देहरादून। योग एक प्राचीन भारतीय जीवन-पद्धति है. इसे ही अगर दूसरे शब्‍दों में कहें तो योग सही तरह से जीने का विज्ञान है। इसमें शरीर, मन और आत्मा एक साथ आ जाते हैं। योग शब्‍द का अर्थ होता है, ‘बांधना’. योग शब्‍द संस्‍कृत के एक शब्‍द ‘युज’ से बना है। […]

You May Like