खरसाली में मां यमुना के दर्शन ना होने से चार धाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष नाराज ।

Pahado Ki Goonj

खरसाली में मां यमुना के दर्शन ना होने से चार धाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष नाराज ।।              बड़कोट।   (मदनपैन्यूली)                                                                                                                चार धाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष शिब प्रसाद ममगाई यमुना के दर्शन एवं तीर्थ पुरोहितों की कुशलक्षेम पूछने यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली मंदिर में पहुंचे उनके साथ बाहर से आये लोगों के लिए तीर्थ पुरोहितों ने खरसाली में यमुना मंदिर बंद कर दिया। जिससे चार धाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष खासे नाराज दिखे , चार धाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष शिव प्रसाद ममगाई ने कहा है कि वह चार धाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष के नाते यमुना दर्शन करने तथा तीर्थ पुरोहितों से मिलने और उनकी कुशलक्षेम पूछने खरसाली यमुना मंदिर पहुंचे थे लेकिन, उनके पहुंचते ही तीर्थ पुरोहितों ने यमुना का मंदिर बाहर से तथा अंदर से बंद कर दिया। जिससे उन्होंने यमुना दर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने कहा है कि देवस्थानम बोर्ड में तीर्थ पुरोहितों के हक हकूको को लेकर चार धाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा तक दे दिया था और उनके हक के लिए सदा उनके साथ खड़ा रहा। आज यहां उनके साथ बाहर से भी लोग आए हैं और सभी लोग मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं। लेकिन मंदिर के गेट बंद कर दिए गए। यहां पर इस तरह के व्यवहार करने पर सरकार इस पर उचित कार्रवाई करेगी। वही यमुनोत्री मंदिर समिति की तरफ प्रवक्ता बागेश्वर प्रसाद उनियाल का कहना है कि चार धाम विकास समिति के उपाध्यक्ष का तीर्थ पुरोहितों पर यह आरोप लगाना गलत है उन्हें पता भी है कि यमुना दर्शन यमुनोत्री धाम मे सभी तीर्थ यात्रियों के लिए हर समय खुले है ,शिव प्रसाद ममगाई शीतकालीन मंदिर खरशाली में दर्शन को कह रहे थे लेकिन कोविड-19 के दृष्टिगत ग्राम सभा खरशाली द्वारा गावँ में बाहर से आने वाले व्यक्तियों को बिना कोरेंटिन के प्रवेश वर्जित किया हुआ है तथा शीतकालीन में यमुना मंदिर को केवल सुबह और शाम को आरती के लिए ही खोल दिया जाता है ।

Next Post

सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में बिजली पानी सड़क स्वास्थ्य, शिक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने को लेकर प्रयासरत है :- धनसिंह रावत

सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में बिजली पानी सड़क स्वास्थ्य, शिक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने को लेकर प्रयासरत है :- धनसिंह रावत उत्तरकाशी :- (मदनपैन्यूली ) उत्तराखंड सरकार के(स्वतंत्र प्रभार) उच्च शिक्षा, सहकारिता, प्रोटोकॉल एंव दुग्ध विकास मंत्री धन सिंह रावत अपने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ पहुंचे l मा0 मंत्री […]

You May Like