मौसम के बदलते मौसम के समय काड़ा बना कर शरीर स्वस्थ रखते हैं

Pahado Ki Goonj

लिखवार गावँ जीतमणि पैन्यूली संपादक

सर्दी जुकाम के लिएबदलते मौसम के समय काड़ा बना कर शरीर स्वस्थ रखने की परम परा सदियों से हैं। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए घर में उपलब्ध सामग्री को स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए उपयोग में ले सकते  हैं।

एक व्यक्ति के लिए 400 ml पानी में आधा चम्मच अजवाइन,5 लांग,5 दाने काली मिर्च, 5 पते तुलसी 3 gr m अदरक, 1तेजपात दालचीनी का पत्ता,आधा चम्मच हल्दी पीसकर  पकाना है ।

जब वह 200 ml रह जाय तो छनिनी से छान कर ठंडा कर सोते समय पीकर आप अपनी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकते हैं।

उत्तराखंड प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के चलते बुखार ,खांसी होजाया करती है।

अपने शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए  घर पर  उक्त सामग्री से काढ़ा बना कर उपयोग कर सकते हैं।

बच्चों के लिए तीखे पन से स्वाद बदलने के लिए ठंडा कर  50 ml काढ़ा में शहद मिलाकर पीने के लिए दिया जासकता है।

घर के 4 सदस्यों के लिए उपयोग करने वाली सामग्री को 4गुना मात्रा में बढ़ा कर बना सकते हैं। यह प्रयोग सप्ताह में 2 बार कर सकते हैं फिर शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। पुनः वर्षा ऋतु के समय करना चाहिए। स्वास्थ्य को परहेज करने से ठीक रखसकते है।

Next Post

कोरोना वायरस के बहाने पाकिस्तान ने फिर दुनिया के सामने अलापा कश्मीर का राग

नई दिल्ली। कोविड-19 का सहारा लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के साथ ही विभिन्न मंचों पर पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर का मुद्दा उठाया है। हाल में कश्मीर पर यूएन सिक्योरिटी काउंसिल में इस्लामाबाद की तरफ से किए गए उसके प्रयासों पर ध्यान तक नहीं दिया गया था। रविवार […]

You May Like