उत्तराखंड का सही मायने में विकास के लिए पहाड़ी प्रदेश की राजधानी जनभावनाओं के अनुकुल गैरसैंण में होने से ही सम्भव हो पाएगा : कमलेश खंतवाल

Pahado Ki Goonj

उत्तराखंड का सही मायने में विकास के लिए पहाड़ी प्रदेश की राजधानी जनभावनाओं के अनुकुल गैरसैंण में होने से ही सम्भव हो पाएगा : कमलेश खंतवाल

देहरादून (गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान, संघर्ष स्थल (हिन्दी भवन के समक्ष) 11 नवम्बर 2018| आज *गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान* ने राज्य स्थापना दिवस में स्थाई गैरसैंण निर्माण को लेकर चल रहा धरना 56वें दिवस में प्रवेश कर गया| आज *गैरसैण राजधानी निर्माण अभियान* द्वारा 17 सितम्बर 2018 से प्रारम्भ व जारी धरना को समर्थन देने आए *जन विग्यान आंदोलन से जुड़े नेता कमलेश खंतवाल* ने कहा उत्तराखंड के सही मायने में विकास के लिए पहाड़ी प्रदेश की राजधानी जनभावनाओं के अनुकुल गैरसैंण में होने से ही सम्भव हो पाएगा, मैं जन विग्यान आंदोलन की ओर से गैरसैंण राजधानी के पक्ष में समर्थन करता हूँ| इस अवसर पर धरना कार्यक्रम को समर्थन करने आए *श्री बी. के. धस्माना ने कहा कि गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान* को हम पूर्ण समर्थन देते हैं| उन्होंने कहा कि राज्य बनने के इतने सालों बाद भी पहाड़ों का विकास न हो पाने के कारण बढ़ता पलायन गैरसैंण राजधानी के रूप में ग्रामीणों की आक्रोशित आवाज है| 56वाँ दिवस के धरना कार्यक्रम को समर्थन देने वालों में आज *मनोज ध्यानी, खुशहाल सिंह बिष्ट, नीरज गौड़, पीसी थपलियाल, दर्शन रौतेला, इंद्र सिंह भंडारी, दिनेश ध्यानी, जयपाल सिंह रावत, दिगमोहन नेगी, सूरज रावत, कृष्ण काँत कुनियाल, सुभाष रतूडी, कैलाश चंद्र जोशी* आदि सम्मिलित रहे|

 

Next Post

एचआईएचटी संस्थापक डॉ.स्वामी राम की 22 वीं महासमाधि वर्षगांठ समारोह में  पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह होंगे शामिल

एचआईएचटी संस्थापक डॉ.स्वामी राम की 22 वीं महासमाधि वर्षगांठ समारोह में  पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह होंगे शामिल 13 नवंबर को हिमालयन इंस्टिट्यूट परिसर में होगा भव्य समारोह, तैयारियां तेज डोईवालाःहिमालयन इंस्टिट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट (एचआईएचटी) के संस्थापक डॉ.स्वामी राम के 22 वें महासमाधि वार्षिक समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह […]

You May Like