देश में सबसे तेज निशुल्क खबर देने वाले वेब मीडिया को मान्यता दी जाय – जीतमणि पैन्यूली

Pahado Ki Goonj

देहरादून, उत्तराखंड वेब मीडिया एसोसिएशन के संरक्षक जीतमणि पैन्यूली श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी संघ के पूर्व संरक्षक ने  मीडिया के साथयों के लिए कहा कि भारत कृषि प्रदान देश होने के नाते देश की आत्मा गावँ में निवास करते हुए विषम परिस्थितियों में भी देश के विकास में अनवरत शान्ति सद्भावना को बढ़ावा देते हुए जीवन यापन कर रही है।राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी का भारत गावँ में बसता हैं जो अभावों में जी रहा है देश के विकास के द्वार गावँ से खोलने के लिए गांधी जी का सपना  छोटे,लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए हर हाथ को काम देकर अपने पैरों पर खड़ा करते हुए उनकी गरीबी को दूर करना था । परन्तु बड़े घराने के कुचक्रों में देश में राजनीति करने वाली पार्टीयो ने लोक का गला घोंटकर तंत्र का दुरुपयोग कर लाभ उनको देकर आज देश सैकड़ों अरब पति बना कर देश की 50 करोड़ जनता रोज भूखी सोने के साथ साथ 70 लाख बच्चे कुपोषण के शिकार होकर जीने को मजबूर होने के चलते 70 साल के लोकतंत्र की सरकारों पर तमाचा है।जो भी पार्टी सरकार बनाने के लिए जनता के लिए पिछलों से अच्छा करने का भरोसा देकर जनता का वोट देकर गला घोंटने का काम करते  रही है देश को खोखला करने का कार्य बड़े उद्योगपतियो  के कहने पर करती है।अभी के चुनाव में सरकार को बनाने के लिए सोसियल मीडिया पहली पंक्ति का लोकतंत्र की सेवा निशुल्क करने वालो में है।देश का चौथे स्तम्भ के रूप में सोसियल मीडिया की खबरों के भेजने में 70%भागीदारी है।जबकि प्रिंट, अखबार के हौकर  ग्रहकों को पैसे लेकर वासी खबरों को परोसता है टी वी,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया महीने साल का खबरों को देने के लिए पैकेज से मोटा रूपये लेते हैं । गांधी के भारत का सपना संजोये रखने में मात्र देश मे वेब मीडिया ही है जो खबरों को भेजने के लिए ग्रहकों से धन नहीं लेता है।ऒर हैरानी की बात यह है कि वेब मीडिया की खबरों को उठाकर चेनल उसको अपने ग्राहकों को नया बता कर परोसता है और हद को पार करते हुए उन खबरों को अपनी टी आर पी बढ़ाने के लिए बहस करवाते हुए सच्चाई की  सभी सीमा लांघने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते है। जब कि ग्रहाकों के वत्सप फेसबुक, ट्विटर पर पहले खबर पहुंचा दी जाती है।

देश में सबसे तेज निशुल्क खबर देने वाले वेब मीडिया को चलाने वाले  लाखों लोगों को समाज देश की सेवा के लिए कई कई राते जाग कर  जोखिम में खबरें इकठ्ठा कर देश के घर घर पहुंचा कर स्वधर्म निभाने में लीन हैं ।सरकार  की योजना के बारेमें हो  मंत्री ,जनप्रतिनिधियों को अपनी बात को रखने के लिए प्राथमिकता वेब मीडिया को देते हैं। अब निशुल्क सेवा देने वाले देश सेवकों को सुभिधा देने के लिए विचार करना समय की मांग है।दुनिया के दूसरे सबसे बड़े लोकतंत्र को चलाने का एक पाया है जब कि तीन पाये देशकी जनता की गाड़ी कमाई का प्रयोग करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।देश में सबसे तेज निशुल्क खबर देने वाले वेब मीडिया लोकतंत्र का सेवक दिखाई देरहा है उनको मान्यता दिलाने के लिए सरल नियम बनाकर सच्चाई को बढ़ावा देने के लिए देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए कार्य संस्कृति विकसित की जाय। समाचार को ज्यादा से ज्यादा शेयर कर अपने हक के लिए आगे आये।देश के सभी प्रदेश,केंद्रशासित प्रदेश,यूनियन्ट्रेटीज के रहने वाले वेब मीडिया के पत्रकार मित्रों के संघठनों ,बिखरे साथियों से आग्रह है कि दो पत्र बना कर एक पर राज्य सरकार के लिये विधायक लोगों की और केंद्र सरकार के लिए सांसदों की संस्तुतियों के साथ अपने स्तर से भेजें केंद्र सरकार को भेजिगई प्रति  को वत्सप और मेल से सम्पादक को भेजने की कृपा करे।इस अभिनव प्रयास करने के लिए भगवान श्री बद्रीविशाल से प्रार्थना करते हैं।।                                             –————————————————————नोट: पत्रकार साथयों द्वारा अपने स्तर से समाचार बनाकर प्रकाशित होने पर   वत्सप 7983825336 पर भेजने की कृपा करें। 10- 10 बार समाचार बना कर भेजते रहें।

ईमेल-pahadonkigoonj@gmail.com

11/10 राजपुर रोड़ देहरादून पिन 248001

 

Next Post

विद्यालय में लाइब्रेरी का शुभारंभ करते लोकप्रिय डीएम मंगेश घिल्डियाल 

राजकीय प्राथमिक विद्यालय चोपता में लाइब्रेरी का शुभारंभ करते लोकप्रिय डीएम मंगेश घिल्डियाल। ——————————————————- राजकीय प्राथमिक विद्यालय चोपता में लाइब्रेरी का शुभारंभ -जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बच्चों को सुनाई कहानी -कहानी सुनकर बच्चों ने दिए जवाब -बच्चों में भाषा की समझ होना आवश्यकः मंगेश रुद्रप्रयाग, आजखबर। जिला प्रशासन, डायट व […]

You May Like