यमुना में गिरा पिकअप वाहन, चार लोगों की मौत

Pahado Ki Goonj

टिहरी : आज सुबह दिल्‍ली यमुनोत्री राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर चांमी के पास एक पिकअप वाहन यमुना नदी में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई।

दुर्घटना आज सुबह करीब पांच बजे की है। एक पिकअप वाहन (एचपी 10ए 4194) विकासनगर से नौगांव की ओर जा रहा था। दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग चांमी के समीप वाहन अनियंत्रित होकर यमुना नदी में गिर गया। सूचना पर स्थानीय जनता व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। दुर्घटना में वाहन में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान शाहीद (47 वर्ष), जावेद (55 वर्ष), इमरान पुत्र असगर (45 वर्ष) और टोजों (44 वर्ष) सभी निवासी थाना विकासनगर जिला देहरादून के रूप में हुई है।

Next Post

भारत को वैचारिक आर्थिक गुलामी से मुक्ति दिलाने का आ गया वक्त: बाबा रामदेव

हरिद्वार : 69वें गणतंत्र दिवस पर शनिवार को पतंजलि योगपीठ में योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ध्वजारोहण किया। इस दौरान बाबा रामदेव ने कहा कि अब समय आ गया है कि भारत को वैचारिक आर्थिक और सांस्कृतिक गुलामी से मुक्ति दिलाई जाए। उन्होंने कहा देश में समय आपसी […]

You May Like