मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किया प्रतिभाग

Pahado Ki Goonj

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को महेन्द्रा ग्राउण्ड, गढ़ी कैंट में गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव मेले में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव मेला को राजकीय मेले के रूप में मनाने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने परमवीर चक्र विजेता ले. कर्नल धन सिंह थापा द्वार का शिलान्यास भी किया।   मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने सबको हरितालिका तीज की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गोर्खाली समाज अपने त्योहारों को जिस उत्साह के साथ मनाते हैं, इससे उनकी अलग पहचान बनती है। महिलाएं बड़े धूमधाम से हरितालिका तीज के इस त्योहार को मनाती हैं। उन्होंने कहा कि त्योहार व मेले आपसी भाईचारे व मिलन के प्रतीक होते हैं व हमारे विचारों और सोच को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गोर्खाली समाज की महिलाओं को सम्मानित भी किया।

Next Post

परमवीर चक्र विजेता ले. कर्नल धन सिंह थापा द्वार का किया शिलान्यास

देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित महेन्द्र ग्राउंड में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, हंस फाउंडेशन की संस्थापक माताश्री मंगला व भोले महाराज, टिहरी सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह एवं मसूरी विधायक गणेश जोशी ने भारत चीन युद्ध में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन करने वाले महान वीर, जिन्हें युद्व के दौरान वीरता के […]

You May Like