मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत गैरसैंण के भूमिधर बनने की जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने ट्वीटर और फेसबुक के माध्यम से दी है

Pahado Ki Goonj

देहरादून,मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत गैरसैंण के भूमिधर बन गये हैं। यह जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने ट्वीटर और फेसबुक के माध्यम से दी है। मुख्यमंत्री ने रिवर्स पलायन का बङा संदेश देते हुए कहा कि “गैरसैंण जनभावनाओं का प्रतीक है। गैरसैंण हर उत्तराखंडी के दिल में बसता है। लोकतंत्र में जनभावनाएं सर्वोपरि होती हैं। गैरसैंण के रास्ते ही समूचे उत्तराखण्ड का विकास किया जा सकता है। सबसे पहले जनप्रतिनिधियों को ही रिवर्स पलायन करना होगा। रिवर्स पलायन से ही सुधरेगी पहाड़ों की तस्वीर और तकदीर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मैं भी गैरसैंण का विधिवत भूमिधर बन गया हूँ।” 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार उत्तराखंड में स्वरोज़गार को बढ़ावा दे रही है। हम अपने युवा को स्वरोज़गार की राह पर ले जाने को कृतसंकल्प हैं और ऐसा करने से पहाड़ बसेगा। राज्य सरकार ने  पूरी ईमानदारी से उत्तराखंड को उसके प्राकृतिक स्वरूप की तरफ़ ले जाने और प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए कार्य किया है और यह प्रक्रिया आगे और गति पकड़ेगी।हमारी सरकार पुरानी धारणाएँ तोड़ने की कोशिश कर रही है-हम स्वरोज़गार को विकास का माध्यम बना रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने घी संक्रांति के पावन अवसर पर उत्तराखंडवासियों से अनुरोध कि सभी अपने अपने गाँवों की तरफ़ रूख करेंगे और वहां के अपने घरों का बेहतर रख-रखाव करेंगे।

 
देहरादून: मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की   पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के एक महान नेता थे। अटल जी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा मिली। उनका पूरा जीवन निर्धनों व वंचितों की सेवा के लिए समर्पित रहा। अटल जी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव रहा था। उत्तराखण्ड को अलग राज्य के रूप में स्थापित करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी, उन्होंने ही उत्तराखण्ड राज्य के गठन को मंजूरी दी थी। अटल जी ने उत्तराखण्ड को विशेष राज्य का दर्जा देते हुए विशेष औद्योगिक पैकेज भी स्वीकृत किया। 
अटल जी के विचार व आदर्श हमें सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।


देहरादून, मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और पूर्व क्रिकेटर  चेतन चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय श्री चेतन चौहान ने भारतीय क्रिकेट में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे राजनीति के माध्यम से जनसेवा के लिए समर्पित थे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करे।

Next Post

जनता ने उपजिलाधिकारी की नियुक्ति जिला अधिकारी का जताया आभार

जनता ने बडकोट तहसील में उपजिलाधिकारी की नियुक्ति जिला अधिकारी का जताया आभार बड़कोट। (मदनपैन्यूली)लंबे समय से खाली चल रहे तहसील में आज उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान ने कार्यभार संभाल लिया है । तहसील की क्षेत्रीय जनता व सामाजिक चेतना की बुंलन्द आवाज “जय हो”ग्रुप ने यमुनोत्री विधायक केदार सिंह […]

You May Like