ब्रेकिंग न्यूज़ – चम्बा मार्ग में नागणी के पास मलवे में दबने से दो मजदूरों की मौत ।

Pahado Ki Goonj

ब्रेकिंग न्यूज़ – चम्बा मार्ग में नागणी के पास मलवे में दबने से दो मजदूरों की मौत ।।                                      टिहरी /.                                                     परियोजना ऑल वेदर रोड़ के चौड़ीकरण कार्य में आज ऋषिकेश,चम्बा मार्ग में नागणी के पास एक बड़ी दुर्घटना हो गयी है,जिसमे बिहार निवासी दो मजदूरों की दबकर मौत हो गयी है।दोनों मृतक युवा जिंनके नाम अजय और अमन बताये जा रहे हैं,जिसमें एक की उम्र 25 वर्ष और एक की 19 वर्ष बताई जा रही है,ये भयानक हादसा चट्टान टूटने से उसमे कार्य करने वाले मजदूरों के दबने से हुई,सूत्रों के मुताबिक ग्रामीणों के बार बार चेताने के बाद भी बीआरओ और कार्य करने वाले ठेकेदार ने लोगों की बातों को नजरअंदाज किया,कार्य करने वाली कम्पनी की मजदूरों के प्रति लापरवाही भी सामने आई है,इस तरह की हृदयविदारक दुर्घटना दुःखद है,कम्पनी को कार्य करने वाले मजदूरों की सुरक्षा को जरूर पुख्ता किया जाना चाहिए ताकि इस तरह की दुर्घटना न हो।ईश्वर मृतकों की आत्मा को शान्ति प्रदान करें, और कम्पनी के ठेकेदारों को मजदूरों की हिफाजत हेतु सद्बुद्धि दे,इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर जरूर कार्यवाही हो,जिससे भविष्य में मजदूर इस तरह से हादसे का शिकार न हो ।

Next Post

डीएलएड प्रशिक्षुओं ने सड़क सुरक्षा को लेकर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

डीएलएड प्रशिक्षुओं ने सड़क सुरक्षा को लेकर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को किया जागरूक । बड़कोट –       (मदन पैन्यूली)                                     जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बड़कोट में समग्र […]

You May Like