उत्तराखण्ड पुलिस के पदक प्राप्त खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

Pahado Ki Goonj

देहरादून। पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड में आज अशोक कुमार, महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, सचिव उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्टस कन्ट्रोल बोर्ड द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस के विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं देते हुये भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने व स्वर्ण पदक प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर अशोक कुमार ने कहा कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं, जिन पर हमें गर्व है। उन्होेने सभी खिलाडियों ने आश्वस्त किया कि आने वाले प्रतियोगिताओं में एक बार फिर से उत्तराखण्ड पुलिस का नाम रोशन करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगें।
24 फरवरी से 28 फरवरी 2020 तक मधुवन, करनाल हरियाणा में आयोजित हुई 68वीं आल इंडिया पुलिस रैसलिंग कलस्टर 2019 में उत्तराखंड पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक सहित कुल 6 पदक अपने नाम किये हैं। बॉडी बिल्डिंग में 100 कि.ग्रा. वर्ग में आरक्षी अमित क्षेत्री ने स्वर्ण, 55 कि.ग्रा. वर्ग में आरक्षी तिलोक सिंह ने स्वर्ण, 85 कि.ग्रा. वर्ग में आरक्षी तेजिंदर सिंह ने रजत तथा 60 कि.ग्रा. वर्ग में आरक्षी जितेंद्र थापा ने कांस्य पदक अर्जित किया। इसके साथ ही बॉक्सिंग में प्लाटून कमान्डर कमला बिष्ट ने 60 कि.ग्रा. वर्ग में स्वर्ण तथा महिला आरक्षी अंकिता पाठक ने 54 कि.ग्रा. वर्ग में कांस्य पदक अर्जित किया।

Next Post

पहाडोंकीगूँज ने जाड़ों में गूंजा दिया राजधानी गैरसैंण-जीतमणि पैन्यूली

पहाडोंकीगूँज ने जाड़ों में गूंजा दिया राजधानी गैरसैंण- जीतमणि पैन्यूली उत्तराखंड सरकार ,बिपक्ष राजधानी गैरसैंण लेजाने के नाम पर उल्टे सीधे बयान बाजी करते रहे हैं।उनको 17 सितम्बर 2018 से राज्य के लोग धरना प्रदर्शन करते रहे हैं।सभी प्रकार के संघठनो ने राजनीतिक पार्टीयों समर्थन देदिया है।दे रहे हैं।राज धानी […]

You May Like