बडकोट पुलिस ने दी आरोग्य सेतु मोबाइल एप्स की जानकारी ।

Pahado Ki Goonj

बड़कोट पुलिस ने दी  आरोग्य सेतु मोबाइल एप्स की जानकारी ।

 

बडकोट / उत्तरकाशी :- ( मदन पैन्यूली)                                                                                          कोरोना वायरस वर्तमान समय मे सम्पूर्ण विश्व मे फैल रहा है, जिसके संक्रमण के रोकथाम हेतु सम्पूर्ण देश को लॉक डाउन किया गया है,तथा साथ ही सभी को सोशल डिस्टेंस का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया है।अपने आस पास किसी भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति या अन्य महत्वपूर्ण जानकारी हेतु भारत सरकार  द्वारा  *आरोग्य सेतु* नामक  एक मोबाइल एप्प लॉन्च किया गया जिसे सभी को डाउनलोड करने हेतु निर्देशित  किया गया है। इसी क्रम में  अनुज क्षेत्राधिकारी बड़कोट के पर्यवेक्षण में दिग्पाल  कोहली प्रभारी निरीक्षक थाना बड़कोट द्वारा बड़कोट बाजार में सुबह के समय आने जाने वाले लोगो को *आरोग्य सेतु मोबाइल एप्प* के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी । तथा सभी को इस एप्प को डाउनलोड करने हेतु बताया गया तथा मौके पर कुछ व्यक्तियों के फ़ोन पर भी उक्त एप्प को डाउनलोड करवाया गया।

Next Post

बारिश और ओलावृष्टि से चैपट हुई फसल

नैनीताल। कर्ज के बोझ तले दबे किसानों पर अब कोरोना वायरस के बाद मौसम की बड़ी मार पड़ी है। बीते दिनों पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। जिसके चलते काश्तकार मायूस हो गए हैं। बारिश और ओलावृष्टि से नैनीताल, मुक्तेश्वर, […]

You May Like