बड़ी खबर :- 22 मार्च रविवार को सुबह 7 से रात 9 तक जनता कर्फ़्यू रहेगा : प्रधानमंत्री

Pahado Ki Goonj

बड़ी खबर :-22 मार्च  रविवार को सुबह 7 से रात 9 तक जनता कर्फ़्यू रहेगा : प्रधानमंत्री

 नई दिल्‍ली।                                                    कोरोना वायरस से देश और दुनिया के सामने पैदा हुए खतरे के बीच पीएम मोदी ने आज देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में देश को इस बात का धैर्य बंधाया कि सरकार इस चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बीच पीएम मोदी ने देश के लोगों से एक खास अपील की। पीएम ने कहा कि मैं आज प्रत्येक देशवासी से एक और समर्थन मांग रहा हूं। पीएम ने देश से जनता-कर्फ्यू लगाने के लिए समर्थन मांगा।

 

पीएम ने कहा कि जनता कर्फ्यू यानि जनता के लिए, जनता द्वारा खुद पर लगाया गया कर्फ्यू। उन्होंने कहा, ‘संभव हो तो हर व्यक्ति प्रतिदिन कम से कम 10 लोगों को फोन करके कोरोना वायरस से बचाव के उपायों के साथ ही जनता-कर्फ्यू के बारे में भी बताए।इस रविवार, यानि 22 मार्च को, सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक, सभी देशवासियों को जनता-कर्फ्यू का पालन करना है।’ उन्‍होंने कहा कि संभव हो तो हर व्यक्ति प्रतिदिन कम से कम 10 लोगों को फोन करके कोरोना वायरस से बचाव के उपायों के साथ ही जनता-कर्फ्यू के बारे में भी बताएं।

 

उन्‍होंने कहा कि पूरे देश के स्थानीय प्रशासन से भी मेरा आग्रह है कि 22 मार्च को 5 बजे, सायरन की आवाज से इसकी सूचना लोगों तक पहुंचाएं। सेवा परमो धर्म के हमारे संस्कारों को मानने वाले ऐसे देशवासियों के लिए हमें पूरी श्रद्धा के साथ अपने भाव व्यक्त करने होंगे।

 

साभार- जागरण

Next Post

विश्व शिक्षा लें- कोराना वायरस की भविष्यवाणी हमारे शास्त्रों में वर्णित है

  प्रधानमंत्री मोदी जी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है। सभी कार्य घरों में रहकर करें।[https://www.mohfw.gov.in/]  खवार गांव ,टिहरी गढ़वाल, पहाड़ों की गूंज हम सुबह उठकर  भगवान, पृथ्वी को प्रणाम कर माता, पिता के चरण स्पर्श करते हैं। जब कोई अपने से बड़ा मिलने लगते हैं […]

You May Like