विवाह निमंत्रण कार्ड पर छपवाया कोरोना के खिलाफ जागरुकता संदेश

Pahado Ki Goonj

देहरादून। केंद्र सरकार और राज्य सरकार कोरोना की रोकथाम और बचाव के लिए लोगों की जागरूक कर रही है। इतना ही नहीं जिला प्रशासन भी सोशल मीडिया और विज्ञापन के जरिए जागरूकता अभियान चला रहा है। लेकिन अब सरकार की इस मुहिम आम लोग भी जुड़ रहे और वे भी लोगों इस महामारी के बारे में जागरूक कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ किया है देहरादून निवासी अरुण ने भी किया है। अरुण की शादी 15 जून यानी सोमवार को होनी है, जिसके लिए उन्होंने शादी के कार्ड छपवाए हैं। शादी के इन कार्ड पर अरुण ने लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया। अरुण ने कार्ड पर एक चींटी से छोटा कोरोना वायरस हमारे अपनों को मार रहा है। एक संकल्प से कोरोना वायरस को मिलकर खत्म करेंगे, संदेश छपवाया है। इसके अलावा उन्होंने कार्ड पर एक और संदेश लिखवाया है कि मिलकर लड़ेंगे कोरोना से, भारत का मान बढ़ाएंगे, दुनिया मानें अपनी शक्ति ,विश्व गुरू फिर बन जायेंगे। अरुण ने बताया कि कोरोना के प्रति लोगों का जागरूक करने का ये आइडिया उनकी मंगेतर ने उन्हें दिया है। वधु पक्ष के लोगों ने भी शादी के कार्ड पर इसी तरह का संदेश लिखवाया है। वैसे तो राज्य सरकार की गाइड लाइन के अनुसार शादी में दोनों तरफ से कुल 50 लोगों के आने की अनुमति है। लेकिन ये उनकी एक छोटी सी कोशिश है लोगों को जागरूक करने की। अरुण का कहना है कि उनकी शादी 10 मई को होनी थी, लेकिन मार्च में लॉकडाउन लग गया था। इस वजह से शादी की तारीख आगे बढ़ानी पड़ी। सभी लोग कोरोना वायरस से बचाव के लिए सावधानी बरत रहे हैं। फिर भी उन्होंने कार्ड के जरिए एक कोशिश की है, ये उनकी मंगेतर ने डिजाइन किया है।

Next Post

शहीद यमुना प्रसाद पनेरू का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

हल्द्वानी। देशभक्ति का जज्बा और देश रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने का संकल्प सैन्य धाम उत्तराखंड के हर जवान का सपना रहता है। उत्तराखंड के नैनीताल जिले का लाल शहीद सूबेदार यमुना प्रसाद पनेरू देश रक्षा के खातिर शहीद हो गए। काठगोदाम के रानीबाग स्थित शीतला घाट […]

You May Like