केदारनाथ में धरने पर बैठे आचार्य संतोष त्रिवेदी की तबीयत बिगड़ी, किया गया एयरलिफ्ट

Pahado Ki Goonj

रुद्रप्रयाग। देवस्थानम बोर्ड को भंग करने और मास्टर प्लान के विरोध में केदारनाथ धाम में तीन माह से आंदोलन कर रहे तीर्थ पुरोहित आचार्य संतोष त्रिवेदी की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें एसडीआरएफ व पुलिस की टीम लिनचैली लाई. यहां पर ज्यादा तबीयत खराब होने पर उन्हें एयरलिफ्ट किया गया और इलाज के लिए ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। तीर्थ पुरोहित का कहना है कि देवस्थानम बोर्ड के गठन के बाद से केदारनाथ धाम में अव्यवस्थाएं हावी हो चुकी हैं। तीर्थ पुरोहितों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में तीर्थ पुरोहित आचार्य संतोष त्रिवेदी कम कपड़े पहनकर धरने पर डटे थे। अभी हाल ही में मुख्य सचिव उत्तराखंड ओम प्रकाश भी केदारनाथ धाम पहुंचे थे और आंदोलनरत तीर्थ पुरोहितों को समझाया था। लेकिन कोई बात नहीं बनी थी. ओम प्रकाश केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेकर लौट आए थे।

Next Post

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखण्ड के अध्यक्ष डाॅ. नरेश सिंह नपलच्याल, महासचिव डाॅ. मनोज वर्मा एवं डाॅ. एन.एस बिष्ट ने संघ की विभिन्न मांगों को लेकर वार्ता की।

देहरादून,मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखण्ड के अध्यक्ष डाॅ. नरेश सिंह नपलच्याल, महासचिव डाॅ. मनोज वर्मा एवं डाॅ. एन.एस बिष्ट ने संघ की विभिन्न मांगों को लेकर वार्ता की। संघ के मामलों पर बिन्दुवार चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मांगों […]

You May Like