जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने आज तहसील कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया, बागेश्वर-कपकोट मार्ग कई जगहों से मलवे के कारण क्षतिग्रस्त था

Pahado Ki Goonj

जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने आज तहसील कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया। बागेश्वर-कपकोट मार्ग कई जगहों से मलवे के कारण क्षतिग्रस्त 

बागेश्वर जनपद के कपकोट की 12 सड़के भारी बारिश से सड़को पर मलबा आने के कारण बन्द थी। जिसमें से 05 सड़के बागेश्वर-कपकोट मार्ग, रनकाण्डे-पेसिया, कमेड़ी देवी-स्याकोट, कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग को खोला गया। जबकि 07 सड़क मार्गों को खोलने का कार्य पी0डब्लू0डी0 द्वारा किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने शीघ्र सड़क व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश दिये। मार्गों के निरीक्षण के उपरान्त जिलाधिकारी तहसील कार्यालय कपकोट पहुॅची। जिलाधिकारी ने आपदा कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण कर उपजिलाधिकारी को कन्ट्रोल रूम में अधिकारियों की क्रमानुसार ड्यूटी लगाने के निर्देश दिये। कहा कि आपदा के समय कम से कम 03 विषेशज्ञ कन्ट्रोल रूम में अवष्य उपस्थित रहे। साथ ही कन्ट्रोल रूम में आयी समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण करें।

जिलाधिकारी मण्डलखेत की आपदा प्रभावित महिलाओं से भी मिली। महिलाओं ने मण्डलखेत में ऊपर से आ रहे पानी को रोकने के लिए कलमठ को बन्द करने की माॅग की। महिलाओं का कहना था कि कलमठ के रास्ते से सारा पानी उनके घरों में घुस गया। जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए मौके पर ही अधिषासी अभियन्ता को कलमठ बन्द करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी से आपदा प्रबन्धन में लगे कर्मचारियों की स्थिति का जायजा लिया।

Next Post

हमारे देश व शहरों के असली नामजानते हैं

 हमारे देश व शहरों के असली नाम जानते हैं १. हिन्दुस्तान, इंडिया या भारत का असली नाम – आर्यावर्त्त ! २. कानपुर का असली नाम – कान्हापुर ! ३. दिल्ली का असली नाम – इन्द्रप्रस्थ ! ४. हैदराबाद का असली नाम – भाग्यनगर ! ५. इलाहाबाद का असली नाम – प्रयाग […]

You May Like