मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखण्ड के अध्यक्ष डाॅ. नरेश सिंह नपलच्याल, महासचिव डाॅ. मनोज वर्मा एवं डाॅ. एन.एस बिष्ट ने संघ की विभिन्न मांगों को लेकर वार्ता की।

Pahado Ki Goonj

देहरादून,मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखण्ड के अध्यक्ष डाॅ. नरेश सिंह नपलच्याल, महासचिव डाॅ. मनोज वर्मा एवं डाॅ. एन.एस बिष्ट ने संघ की विभिन्न मांगों को लेकर वार्ता की। संघ के मामलों पर बिन्दुवार चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मांगों को गम्भीरता से लिया जायेगा एवं सकारात्मक सहयोग किया जायेगा। प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपना आन्दोलन तत्काल वापस लेंगे।
मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि कोरोना काल में डाॅक्टरों द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। जिस लगन से वे जन सेवा कर रहे हैं, इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड मरीजों व उनके परिजनों द्वारा भी चिकित्सकों के कठिन तपस्या की सराहना की गई।
प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखण्ड के अध्यक्ष डाॅ. नरेश सिंह नपलच्याल ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा विभिन्न मांगों पर सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिये जाने पर संघ ने अपना आन्दोलन तत्काल वापस लेने का निर्णय लिया है

प्रदेशमुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में फिल्म निर्देशक एवं लेखक श्री करण राजदान ने मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भेंट की। उन्होंने कहा कि वे उत्तराखण्ड में ‘हिन्दुत्व’ फिल्म की शूटिंग करना चाहते हैं। इस फिल्म की 90 प्रतिशत शूटिंग वे उत्तराखण्ड में करना चाहते हैं। इस फिल्म की शूटिंग जनवरी-फरवरी 2021 में होगी। इसके अलावा उन्होंने उत्तराखण्ड में एक डॉक्यूमेंट्री ‘शिवतंत्र’ की शूटिंग करने की इच्छा जताई।
मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड में फिल्म शूटिंग के लिए सरल फिल्म नीति बनाई गई है। अब एक दिन में भी फिल्म शूटिंग की ऑनलाईन अनुमति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौन्दर्य एवं प्राकृतिक वातावारण फिल्म की शूटिंग के लिए अनुकूल है। इसलिए फिलमकारों का रूझान उत्तराखण्ड के प्रति बढ़ा है। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने फिल्म निर्देशक श्री करण राजदान को उत्तराखण्ड में फिल्म की शूटिंग की इच्छा पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि डॉक्यूमेंट्री ‘शिवतंत्र’ पर पंच केदार में से किसी भी स्थान पर शूटिंग की जा सकती है।
इस अवसर पर अपर सचिव डॉ. नीरज खैरवाल तथा उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद् के नोडल अधिकारी श्री के.एस.चौहान भी उपस्थित थे।

Next Post

दिव्यांगों ने 16 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया धरना

देहरादून। नन्दा देवी निर्धन दिव्यांग कल्याण एसोसिएशन के बैनर तले अपनी 16 सूत्रीय मांगों को लेकर आज दिव्यांग जनो ने आज गांधी पार्क में धरना दिया। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बंसत कुमार थपलियाल ने कहा कि सरकार का कार्यकाल समाप्ति की ओर है। लेकिन सरकार ने दिव्यांगों […]