मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावतने हेमवती नन्दन बहुगुणा जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए कहा कि बहुगुणा जी हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं

Pahado Ki Goonj

देहरादून,मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ओ.एन.जी.सी. ऑडिटोरियम देहरादून में हेमवती नन्दन बहुगुणा जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं ऑल इण्डिया सोसाईटी ऑफ एजुकेशन द्वारा आयोजित युवा महोत्सव में सम्मिलित हुए।
आयोजकों एवं प्रतिभागियों को कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई देते हुए मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि

हिमालय वरद पुत्र स्व0  हेमवती नन्दन बहुगुणा जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके जीवन में कितने भी उतार चढ़ाव आए हों, उन्होंने कभी परिस्थितियों के साथ कभी समझौता नहीं किया। वे अपने नैतिक मूल्यों, सिद्वान्तों एवं आदर्शों पर अडिग रहे। उनके विचार हम सभी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि स्व. श्री हेमवती नन्दन बहुगुणा जी की कथनी एवं करनी में कोई अंतर नहीं था। उन्हें अपनी संस्कृति, बोली-भाषा से बहुत ही प्यार था। उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए, हमें संघर्षों से कभी हार नहीं माननी चाहिए। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सांसद उत्तर प्रदेश श्रीमती रीता जोशी, मेयर देहरादून  सुनील उनियाल गामा, विधायक  मुन्ना सिंह चौहान, गणेश जोशी,  खजान दास, सौरभ बहुगुणा एवं ऑल इण्डिया सोसाईटी ऑफ एजुकेशन के राष्ट्रीय महामंत्री  शेखर बहुगुणा भी उपस्थित थे।

Next Post

चीनी मिल की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली

काशीपुर। बंद पड़ी चीनी मिल की सुरक्षा में तैनात एपी गारद के कांस्टेबल नरेंद्र सिंह ने खुद को थ्री नॉट थ्री राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहंुची ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नरेंद्र […]

You May Like